खुशखबरी: 1 अप्रैल से हरियाणा रोडवेज बसों में लगेगी आधी टिकट, पर ऑनलाइन बनवाना होगा पास
चंडीगढ़ :- हरियाणा रोडवेज विभाग की तरफ से बुजुर्गों के लिए चाहत भरी खबर आई है. अब से बुजुर्गो को हरियाणा Roadways की बसों में यात्रा करने पर केवल आधा किराया देना होगा. वैसे तो हरियाणा सरकार समय- समय पर बुजुर्गों के लिए नई- नई योजनाएं लाती रहती हैं, वहीं वित्त वर्ष 2023-24 बजट घोषणा के दौरान CM मनोहर लाल ने यह जानकारी Share की. परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप विर्क ने CM मनोहर लाल की बजट घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए 1 अप्रैल से 60 साल की उम्र वाले बुजुर्गों का आधा किराया लेने के आदेश जारी किए.

पुरुषों की आयु 65 से घटाकर की गई 60 वर्ष
CM ने Budget के दौरान घोषणा की थी कि 60 वर्ष की आयु वाले बुजुर्गो से आधा किराया वसूला जाएगा. जबकि 60 साल की महिलाओं को पहले से ही यह सुविधा दी जा रही है. आधा किराया लेने वाली योजना के तहत पहले महिलाओं की आयु 60 साल और पुरुषों की 65 वर्ष की आयु तक आधा किराया वसूला जाता था, परंतु अब पुरुषों की आयु भी 65 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष कर दी गई है, अब 60 वर्ष के पुरुष भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.
हरियाणा के स्थाई निवासी को ही मिलेगा इसका लाभ
इसके अलावा हरियाणा सरकार ने योजना का एक दायरा बनाते हुए कहा कि हरियाणा की Roadways बसों में रियायती दरों पर यात्रा का लाभ केवल हरियाणा के लोगों को ही मिलेगा. हरियाणा से बाहर जाने वाली सरकारी बसों मे भी बुजुर्गो को रियायत दी जाएगी. हरियाणा रोडवेज Depot द्वारा दी जाने वाली रियायत का लाभ लेने के लिए वरिष्ठ उम्मीदवारो को हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए. यह सुविधा केवल हरियाणा के नागरिक को ही दी जाएगी.
PPP डाटाबेस से सत्यापन के बाद जारी किया जाएगा बस पास
सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा का लाभ लेने के लिए 60 से 65 वर्ष आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को संबंधित पोर्टल पर Online आवेदन करना होगा. इसके बाद परिवार पहचान पत्र (PPP) डेटाबेस से सत्यापन किया जाएगा. उसके बाद ही आवेदन को स्वीकारा जाएगा और वरिष्ठ नागरिकों को रियायती Bus पास जारी किए जाएंगे. वरिष्ठ नागरिक रोडवेज प्रबंधन द्वारा जारी इस पास को दिखाकर Bus में आधे किराए में यात्रा कर पाएगे.

