मनोरंजन

सपना चौधरी ने लिखा 6 पन्नों का सुसाइड नोट, ये बात लिखकर खा लिया था जहर

मनोरंजन :- सुपर डांसर सपना चौधरी को कौन नहीं जानता. आज सपना ने इतनी ख्याति प्राप्त कर ली है वो किसी पहचान की मोताज़ नहीं है. सपना चौधरी हरियाणा की Star Dancer और Singer है. केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान और आस पास के राज्यों में भी सपना की Fan Following अच्छी खासी है. बहुत छोटी उम्र में ही सपना फेमस हो गई थी. हर शादी- ब्याह अन्य कार्यक्रमों में सपना के गानों पर लोग थिरकते हैं. हर कार्यक्रम में सपना का गाना जरूर बजता है.

sapna choudhary

सपना पर लगा था जातिवाद बढ़ाने का आरोप

इन सबके साथ साथ  सपना विवादों से भी घिरी रहती है. सपना चौधरी हर दिन चर्चा का विषय रहती है. उनके Video नए हो या पुराने चर्चा में रहते हैं. एक्ट्रेस के फैंस अभिनेत्री पर जान छिड़कते हैं. आज सपना प्रसिद्ध और संपन्न है लेकिन एक बार सपना के जीवन में भी कुछ ऐसा घटित हुआ था जब उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी. 2016 में एक Dance Performance में विवाद खड़ा हो गया था और सपना पर जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया था.

आत्महत्या करने की की थी कोशिश 

इतना सब होने के बाद  सपना चौधरी पर केस भी दर्ज करवाया गया था. इसी वजह से सपना चौधरी तनाव में आ गई और उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की. इसके बारे में आपको बताएं तो सपना चौधरी ने जहर खा लिया था और एक सुसाइड नोट (Suicide Note) भी लिखा था.

6 पन्नो का लिखा था सुसाइड नोट 

सपना ने 6 पन्नो का सुसाइड नोट लिखा था जिसमें अपने सुसाइड नोट में सपना ने लिखा था कि  क्या मुझसे पहले कोई भी हरियाणवी डांसर Stage पर डांस नहीं करती थी, मुझे ही बदनाम क्यों किया जा रहा है. अपने सुसाइड नोट में सपना ने Gurugram के नवाब सतपाल तवर को इन सभी का जिम्मेदार ठहराया था. हालांकि सपना को Time पर अस्पताल ले जाया गया और उनका अच्छी तरीके से इलाज किया गया.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे