फाइनेंस

SBI Update: SBI बैंक के करोड़ों ग्राहकों के लिए बुरी खबर, आज से होने जा रहा है ये बड़ा बदलाव

नई दिल्ली :- अगर आप SBI बैंक के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने अपने कुछ नियमों में बदलाव किया है. इन बदलावों की वजह से बैंक के करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका मिला है. 15 जुलाई यानी आज से बैंक अपने नियमों में कुछ बदलाव कर रहा है जो आपकी जेब को सीधे तौर पर प्रभावित करेगा. अगर आपको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है तो हमारे साथ बने रहिए.

sbi

बैंक ने की MCLR दर में वृद्धि

आपको बता दें बैंक ने MCLR Rate बढ़ा दी है. शुक्रवार को बैंक ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार MCLR (Marginal Cost Of Funds Based Lending Rate) की दरों में 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. बैंक की तरफ से की गई इस बढ़ोतरी से लोन की Interest Rate भी बढ़ने वाली है. यदि आपने भी लोन ले रखा है तो आपकी ईएमआई (SBI EMI) भी बढ़ने जा रही है. बैंक की तरफ से यह सारी जानकारी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए दी गई है.

आज से लागू होगी नई दरें 

बैंक ने कहा है कि नई दरें आज से लागू हो जाएंगी. इस वक़्त ओवरनाइट MCLR पर 8 फीसदी का रेट है. वहीं, एक माह में इसका रेट 8.15 फीसदी है. इसके अतिरिक्त 3 महीने का रेट 8.15 फीसदी है. 6 महीने का रेट 8.45 फीसदी व एक साल का रेट 8.55 फीसदी है. वहीं, 2 साल की बात करें तो रेट 8.65 फीसदी और 3 साल के MCLR का रेट 8.75 फीसदी है. यदि आपके मन में सवाल उठ रहा है कि एमसीएलआर होता क्या है तो आपको बता दें मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट यानी MCLR एक Minimum Interest है.

RBI ने साल 2016 में किया था पेश 

इस पर बैंक की तरफ से ग्राहकों को Loan ऑफर किये जाते हैं. रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने MCLR को साल 2016 में प्रस्तुत किया था. MCLR रेट बैंकों की तरफ से तय किया जाता है. बैंकों को अनिवार्य रूप से  हर महीने अपना ओवरनाइट, एक महीने, तीन महीने, छह महीने, एक साल और दो साल का एमसीएलआर की घोषणा करनी होती है. जब भी कोई बैंक एमसीएलआर की दरों को बढ़ाता है तो उससे संबंधित लोन जैसे होम लोन, व्हीकल लोन की ब्याज दरें भी बढ़ जाती है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे