फाइनेंस

SBI बैंक अपने कस्‍टमर्स के ल‍िए शुरू करने जा रह है ये नई सुव‍िधा, सुनते ही उछल पड़े ग्राहक

नई दिल्ली :- यदि आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी अहम होने वाली है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सभी ग्राहक आज की यह खबर सुनकर खुशी से झूम उठेंगे. बता दे कि SBI Bank  की तरफ से पेंशनर्स और सीनियर सिटीजंस को जल्द नई सहूलियत दी जाएगी. इस सुविधा का फायदा केवल घर के बुजुर्ग व्यक्ति ही उठा सकते हैं. बैंक की नई प्लानिंग के तहत बैंकिंग एग्जीक्यूटिव या ग्राहक सेवा केंद्र पर आंखों की पुतलियों के जरिए ग्राहक की पहचान की जा सकेगी.

sbi 1

जल्द मिलेगी एसबीआई बैंक के ग्राहकों को यह सुविधा 

SBI बैंक की तरफ से पहचान की सुविधा आइरिश स्केनर उपलब्ध करवाए जाने पर विचार किया जा रहा है. यदि Bank की तरफ से यह सुविधा शुरू की जाती है तो सीनियर सिटीजन कैटेगरी में आने वाले ग्राहकों को होम ब्रांच जाने की आवश्यकता नहीं होंगी. इस सुविधा के बाद वे अपने नजदीकी बैंक मित्र सेंटर से ही पेंशन निकाल पाएंगे. स्टेट बैंक ऑफइंडिया की  तरफ से एक बयान में कहा गया कि वह अपने बैंक मित्र संचालकों के पास आइरिस स्कैनर लगाने के Option का ट्रायल कर रहे हैं. यदि यह ट्रायल सफल रहा तो इससे सीनियर सिटीजन खाताधारकों और पेंशनर की चुनौतियों में कमी आएगी.

अब नहीं करना होगा बुजुर्गों को परेशानियों का सामना 

आइरिस स्कैनर की सहायता से किसी भी व्यक्ति की आंखों की पुतलियों के जरिए पहचान की पुष्टि की जा सकती है. आजकल तमाम ऑफिसों में भी इसी प्रकार की सुविधा को कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. पिछले दिनों ओडिशा के नवरंगपुर जिले में एक बुजुर्ग महिला अपनी पेंशन निकलवाने के लिए बैंक मित्र के पास गई थी, वहां पर उंगलियों की पुष्टि नहीं हुई. जिस वजह से महिला को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. बैंक की तरफ से यह भी कहा गया कि इस तरह की स्थिति से बचने के लिए ही इस सुविधा को शुरू किया जा सकता है.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है, मुझे कॉमेंट मे जरूर बताएं.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे