फाइनेंस

SBI Fixed Deposit Scheme: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक पैसे कर रहा है डबल, 5 लाख जमा करने पर मिलेंगे पूरे 10 लाख रुपये

नई दिल्ली, SBI Fixed Deposit Scheme :- हर कोई अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहता है. इसके लिए वह विभिन्न तरह की योजनाओं में निवेश करता है. अगर आप भी किसी योजना में निवेश करने का विचार बना रहे हैं तो क्या आप किसी ऐसी योजना में निवेश करना पसंद करेंगे जिसमें बिना किसी रिस्क के आपको अच्छा Return प्राप्त हो. देश भर के अधिकतर बैंको की तरफ से FD का ऑप्शन दिया जाता है, जिसमें रिटर्न भी अच्छा मिलता है.

bank

SBI We Care FD scheme एक अच्छा विकल्प 

यदि आप भी एफडी के माध्यम से ज्यादा रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं तो SBI की वीकेयर एफडी स्कीम (SBI WeCare FD scheme) आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI ग्राहकों को अपनी वीकेयर एफडी पर बेहतरीन ब्याज दे रहा है. आपको बता दें कि बैंक की तरफ से सीनियर सिटीजन को किसी भी एफडी पर सामान्य ग्राहक की अपेक्षा 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज प्रदान किया जाता है. SBI वीकेयर स्कीम पर 7.50% ब्याज ऑफर कर रहा है. इस योजना के तहत न्यूनतम 5 साल और अधिकतम 10 साल के लिए Invest कर सकते है.

7.5 फीसदी की दर से मिलता है Interest

ये दरें नई और रिन्यू होने वाली एफडी पर दी जाएंगी. आप इस योजना में 30 सितंबर 2023 तक इन्वेस्ट कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त एसबीआई की एक और स्कीम है जिसका नाम अमृत कलश योजना है. यह योजना भी सीनियर सिटीजन को ध्यान में रखकर लाई गई है. यदि आप एसबीआई की वीकेयर स्पेशल एफडी स्कीम में पैसा लगाते हैं तो आपको 7.5 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाता है. एसबीआई की इस योजना में ग्राहकों को Regular एफडी की अपेक्षा 0.30 फीसदी का ज्यादा ब्याज मिलता है.

एफडी स्कीम में इन्वेस्ट करने पर मिलती है लोन की Service

यदि आप इस एफडी स्कीम में इन्वेस्ट करते हैं तो आपको लोन की सुविधा भी प्रदान की जाती है. फिलहाल एसबीआई अपने ग्राहकों को वीकेयर एफडी पर 7.5 फीसदी के अनुसार ब्याज देता है. यदि देखें तो इसमें आपका पैसा, इस ब्याज दर पर 10 साल में Double हो जाएगा. यानी अगर आप 5 लाख रुपये Invest करते हैं तो Maturity के वक्त आपको 10 लाख रुपए से ज्यादा पैसे मिलते हैं. 5 लाख रुपये के लिए ब्याज के तौर पर 10 सालों में 5.5 लाख रुपये मिलेंगे. बैंक नियमित एफडी पर 10 साल की एफडी पर 6.5 फीसदी का ब्याज देता है. एसबीआई की तरफ से अपनी एफडी पर 3.50 फीसदी से लेकर 7.60 फीसदी का ब्याज दिया जाता है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे