फाइनेंस

SBI Scam Alert: SBI बैंक भेज रहा है खाते बंद के मैसेज, जाने आपका खाता भी तो नहीं होगा बंद

नई दिल्ली, SBI Scam Alert :- पिछले कुछ दिनों से कई उपयोगकर्ताओं को ऐसे Message प्राप्त हुए हैं कि उनके State Bank Of India खाते को संदिग्ध गतिविधि के कारण अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है. इस Message के साथ एक Link भी दिया जाता है. मैसेज में आपको इस Link को खोलने तथा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा जाता है. हालांकि, अधिकारिक सरकारी संस्था PIB Fact Check  ने ग्राहकों को चेतावनी दी है कि वे इस फर्जी संदेश के झांसे में ना फंसे.

bank

ईमेल / SMS का कभी न दे जवाब

PIB Fact Check ने Tweet किया है कि SBI का प्रतिरूपण करने वाले एक नकली संदेश में दावा किया जा रहा है कि संदिग्ध गतिविधि के कारण प्राप्तकर्ता का खाता अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है. आपको सलाह दी जाती है कि आपके Banking विवरण मांगने वाले इस प्रकार के ईमेल / SMS का कभी जवाब न दे. ऐसे संदेशों की रिपोर्ट तुरंत report.phishing@sbi.com.in पर करें. 

Link पर क्लिक किया तो होंगे बुरे परिणाम

इस मैसेज में दिए गए लिंक में मौजूद कुछ Malware का इस्तेमाल करके Hacker आपकी निजी जानकारियों तक पहुंच सकते हैं. इससे आप अपने बैंक खाते में मौजूद सभी पैसे और अपने व्यक्तिगत Data को चोरी करा सकते हैं. यदि आप ऐसे किसी लिंक पर क्लिक करते हैं तो Scammer को आपके खाते तक पहुंच मिलने की संभावना काफ़ी बढ़ जाएगी.

Scam से रहे सुरक्षित 

भारतीय स्टेट बैंक सहित सभी बैंकों ने बार – बार कहा है कि उनका कोई भी अधिकारी व्यक्तिगत तथा बैंकिंग विवरण या OTP साझा करने के लिए आपको ईमेल या एसएमएस नहीं करता है. यदि आपके Mobile पर कोई ऐसा मैसेज आता है तो आपको तुरंत संबंधित बैंक से संपर्क करना चाहिए. SBI के मामले में आप ऐसे Message की रिपोर्ट report.phishing@sbi.com.in पर कर सकते हैं.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे