School Holidays in September 2023: अगले महीने स्कूली बच्चो की रहेगी मौज, सिर्फ इतने दिन जाना होगा स्कूल
चंडीगढ़, School Holidays in September :- जैसा कि आपको पता है कि अगस्त का महीना जल्द ही समाप्त होने वाला है और उसके बाद September के महीने की शुरुआत हो जाएगी. छुट्टियों के लिहाज से देखा जाए तो अगस्त का महीना भी विद्यार्थियों के लिए काफी खास रहा है. अब विद्यार्थियों के (School Holidays in September) लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि सितंबर के महीने में भी स्कूल 7-8 दिन बंद रहने वाले हैं. विद्यार्थियों को हमेशा ही छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार रहता है. आज की यह खबर देखकर Students काफी खुश होने वाले हैं.

स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर
September के महीने में होने वाली छुट्टियों में दूसरे शनिवार व चौथे शनिवार और सभी रविवार के साथ-साथ जन्माष्टमी, शहीद दिवस आदि अन्य की भी छुट्टियां होने वाली है. जहां छुट्टियों की (School Holidays in September) खबर सुनते ही विद्यार्थी काफी खुश नजर आते हैं, वहीं अभिभावकों की परेशानी थोड़ी बढ़ जाती है. आज हम आपको September Month में कितने दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं उस बारे में जानकारी देंगे.
हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में सितंबर महीने की Holidays List
- 03 सितंबर (Sunday)
- 6 सितंबर -जन्माष्टमी (Wednesday)
- 09 सितंबर (Second Saturday)
- 10 सितंबर (Sunday)
- 17 सितंबर (Sunday)
- 23 सितंबर-शहीदी दिवस (Saturday)
- 24 सितंबर (Sunday)
- 28सितंबर-ईद (Thursday)

