School Holidays March 2023: हरियाणा के स्कूली बच्चो की इस महीने रहेगी मौज, 14 दिन स्कूल रहेंगे बंद
चंडीगढ़ :- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की तरफ से मार्च महीने में होने वाली स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है. शिक्षा विभाग के अनुसार March महीने में Holi के पर्व की छुट्टियों सहित कुल 8 दिन स्कूलों की छुट्टियां रहने वाली है. वहीं मार्च महीने में ही बच्चों की परीक्षा भी आयोजित करवाई जानी है. होली के त्योहार के कारण प्रदेश में 6 March से लेकर 8 March तक स्कूलों की छुट्टियां रहेगी. वहीं अगर इसमें Sunday की छुट्टी को भी शामिल कर दिया जाए तो कल मिलाकर स्कूलों का 14 दिन का अवकाश रहेगा.

शिक्षा विभाग ने जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर
शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इस महीने स्कूलों की कुल 8 छुट्टियां रहने वाली हैं. वहीं शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को Leave के दौरान नए शिक्षण सत्र की तैयारियां करवाने की भी अपील की है. मार्च महीने में Holi, शहीदी दिवस, राम नवमी और रविवार के कारण कुल 14 दिन स्कूल बंद रहेंगे. मार्च महीने में होली की छुट्टियों की शुरुआत 5 March से होगी.
कैलेंडर के हिसाब से छुट्टियां
- 5 मार्च: रविवार
- 6 मार्च: सोमवार छुट्टी
- 7 मार्च: होली
- 8 मार्च: फाग
- 11 मार्च: 2nd सैटरडे
- 12 मार्च: रविवार
- 19 मार्च: रविवार
- 23 मार्च: शहीदी दिवस
- 26 मार्च: रविवार
- 30 मार्च: रामनवमी
लोकल छुट्टियों का कैलेंडर भी जारी
मार्च महीने में स्कूलों की छुट्टियों के कलैंडर के साथ ही शिक्षा विभाग ने लोकल छुट्टियों का कैलेंडर भी जारी कर दिया. April अप्रैल महीने में बच्चों को सबसे कम छुट्टियां मिलेंगी, अप्रैल में केवल एक दिन ही सरकारी छुट्टी रहेगी. 7 अप्रैल को Good फ्राइडे के दिन स्कूलों की Holiday रहेगी. इसके अलावा 5 May को बुद्धपूर्णिमा, 23 मई को गुरु अर्जुनदेव जयंती के अवसर पर स्कूलों की छुट्टियां रहेगी. वही 19 August को प्रदेश में हरियाली तीज के अवसर पर स्कूल की छुट्टी रहेगी.

