नई दिल्ली

School Holidays: स्कूली बच्चों की बल्ले-बल्ले, दशहरे पर एक या दो नहीं मिलेगी पूरे 10 दिनों की छुट्टी

नई दिल्ली, School Holidays :- नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. Navratri के बाद दशहरे का त्योहार आएगा और उसके बाद फिर दिवाली. दिवाली भी 5 दिनों का त्यौहार होता है. ऐसे में Festive Season की शुरुआत के साथ हर किसी को School Holidays का इंतजार है. फिलहाल पूरे देश में Navratri धूमधाम से मनाई जा रही है. हर जगह माता के पंडाल लगे हुए हैं. आने वाले 24 October को दशहरे का त्यौहार मनाया जाएगा. दशहरे के शुभ अवसर पर कई राज्यों में Schools, कॉलेजों तथा शैक्षणिक संस्थानो में छुट्टी रहेंगी.

student

दशहरे के अवसर पर एक राज्य में होगी 10 दिन की छुट्टी

पर क्या आप जानते है एक राज्य ऐसा भी हैं, जहां इस पर्व पर एक नहीं, दो नहीं बल्कि पूरे दस दिनों का अवकाश होने वाला है. यह सुनकर आप थोड़े हैरान हो गए होंगे लेकिन आपको बता दें कि दशहरे के मौके पर स्कूलों में 10 दिन की छुट्टी होगी. अब अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा कौन से राज्य में होगा तो आपको बता दे कि इस प्रदेश का नाम है तेलंगाना. तेलंगाना में दशहरे का त्योहार मनाने के लिए 10 दिन की School Holidays की घोषणा की गई है. ऐसे में यहां के विद्यार्थियों की मौज होने वाली है.

14 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है छुट्टियां 

राज्य में 14 अक्टूबर, 2023 से छुट्टियां शुरू हो चुकी है और यह 25 अक्टूबर, 2023 तक जारी रहेंगी. हालांकि, इस दौरान, जूनियर कॉलेज में 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक केवल सात दिनों के लिए अवकाश रहेगा. इन छुट्टियों में Bathukamma की छुट्टी भी शामिल हैं, जो कि 22 अक्टूबर, 2023 को मनाया जाएगा. तेलंगाना के अतिरिक्त , ओडिशा में दुर्गा पूजा के पर्व पर 9 दिन स्कूलो में अवकाश रहेगा. राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि प्रदेश में 20 से 29 अक्टूबर, 2023 तक शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे.

उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में भी होगी 2 दिन की छुट्टी

ऐसे में यहां के छात्र-छात्राओं को भी लंबे दिनों के अवकाश का मजा उठाने का मौका मिलेगा. उत्तर प्रदेश में भी दशहरे की छुट्टी के साथ एक और दिन अतिरिक्त छुट्टी दी जाएगी. यह अवकाश राज्य के उन 35 जिलों में होगा , जहां UPPET परीक्षा होने जा रही है. परीक्षा सही ढंग से संचालित हो सके इसके लिए यह निर्णय किया गया है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे