नई दिल्ली

Seema Haidar: सीमा हैदर के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, पांचवीं बार भारत में प्रेग्नेंट हुई सीमा हैदर

नई दिल्ली :- नेपाल और दुबई से होते हुए अवैध तरीके से भारत आने वाली सीमा हैदर पिछले काफी दिनों से चर्चाओं में बनी हुई है. हाल ही में सीमा हैदर से जुड़ी एक ओर खबर आ रही है. सीमा हैदर ने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. सीमा हैदर कुछ दिन पहले फिल्म साइन करने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी अब वह अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चाओ में है. वहीं सीमा हैदर ने बताया कि उसके नाम से कई अकाउंट बनाए गए हैं जोकि सभी फर्जी हैं. उसका केवल एक यूट्यूब चैनल जरूर है.

Seema Haider 3

अभी तक नहीं साइन की कोई फिल्म  

Seema हैदर ने प्रेगनेंसी पर एक बयान देते हुए कहा कि यह उसका निजी मामला है इसे ज्यादा उछालने की जरूरत नहीं है. जब उसे बच्चा होगा तो सबको पता चल ही जाएगा. पति सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में रहने वाली सीमा हैदर से मिलने के लिए Sunday को वकील एपी सिंह पहुंचे थे. Advocate एपी सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि सीमा ने अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है और ना ही आगे कोई फिल्म साइन करने का Plan है, और रहा प्रेग्नेंसी का सवाल तो यह उनका निजी मामला है.

मकान की छत पर लहराया तिरंगा  

Sunday को सीमा हैदर पति सचिन मीणा और वकील एपी सिंह सभी सचिन के मकान की छत पर Independence Day के अवसर पर तिरंगा लहराते नजर आए. इस दौरान उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाए और राष्ट्रीय गान भी गया. तिरंगा लहराते समय सीमा हैदर तीन रंगों नारंगी, सफेद और हरे रंग से बनी तिरंगे वाली साड़ी पहने हुई थी. तिरंगा लहराते समय मानो सीमा संदेश दे रही थी कि उसने भारत को अपना लिया है और अब यही उसका अपना देश है.

अमित जानी ने बनाई धोखे से वीडियो 

सीमा हैदर ने बताया कि फिल्म निर्माता अमित जानी फिल्म को लेकर उनसे मिले थे, तब सीमा हैदर ने अमित जानी को साफ- साफ मना कर दिया था कि उसे कोई फिल्म नहीं करनी है. वह अपने प्यार के लिए पाकिस्तान से भारत आई है ना की फिल्म बनाने के लिए आई है. इस दौरान अमित जानी ने धोखे से सीमा हैदर का एक Video तक बना लिया था, जिसकी उसे कोई खबर नहीं थी. इसके अलावा वकील एपी सिंह ने सचिन के बैंक खाते की जानकारी देते हुए सभी देशवासियों से उसकी आर्थिक सहायता करने के लिए कहा.

 

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे