नई दिल्ली

Seema Haider: AP सिंह ने सीमा हैदर के कमरे का किया उद्घाटन, भड़की जनता ने पूछा- ताजमहल बनवाया है क्या

नई दिल्ली :- Seema Haider जब से भारत आई है तब से ही किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती है. हाल ही में खबर आ रही है की सीमा हैदर दे अपने लिए एक कमरा बनवाया है. जब कमरा पूरी तरह बनकर तैयार हो गया तो Seema Haider ने अपने Instagram Account पर एक Post Share किया और उसमें कहा कि उनके भाई AP सिंह उनके कमरे का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे हैं. 

seema haider

मदद के लिए सीमा ने किया धन्यवाद

सीमा हैदर की इस वीडियो में बहुत सारे लोग नजर आ रहे हैं तथा Media भी इस मौके पर पहुंची है. आपको बता दे की यह कमरा सचिन और सीमा ने लोगों की मदद से बनवाया है. जिन लोगों ने कमरा बनाने के लिए सीमा तथा सचिन को पैसे भेज थे वे उनका बार-बार धन्यवाद कर रहे थे .

यूजर्स के रिएक्शन

इस वीडियो पर लोग अपने – अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं. इस वीडियो के लिए सीमा हैदर को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है. एक यूजर ने लिखा – सेलिब्रिटी है क्या वह ? जो इतना भाव दे रहे है. अन्य यूजर ने लिखा – कितने पागल लोग हैं, आजकल कुछ भी करते हैं. एक यूजर ने Comment किया – इतनी भीड़ क्यों है ? ताजमहल बनवाया है क्या ?

ऐसे हुआ सीमा सचिन को प्यार

यदि सीमा और सचिन की Love Story के बारे में बात करें तो ये दोनों Online Game PUBG के जरिए एक दूसरे के संपर्क में आए थे. सीमा ने सचिन को पाने के लिए अनेक सीमाओं को पार किया. सीमा पहले पाकिस्तान से दुबई गई, फिर दुबई से नेपाल तथा नेपाल से भारत में आ गई. यह सब कुछ योजना के मुताबिक चल रहा था तथा अधिकारियों को इसके बारे में कोई भनक नहीं लगी. जब इस बात का पर्दाफाश हुआ कि सीमा भारत में गैर कानूनी तरीके से रह रही है तब अनेक अधिकारियों को Suspend कर दिया गया था.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे