ज्योतिष

Shani Uday 2023: 30 दिन बाद शनि उदय से इन चार राशि वालों की मौज, नौकरी कारोबार में होगी मोटी कमाई

ज्योतिष शास्त्र :-ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह अपने समय पर उदय और अस्त होते हैं. आपको बता दें कि 17 जनवरी 2023 को कुंभ में गोचर कर चुके शनि इन दिनों अस्त चल रहे हैं. किसी भी ग्रह का अस्त होना शुभ नहीं माना जाता है. परंतु 6 मार्च को शनि फिर से कुंभ राशि में उदय होकर कुछ राशियों के जातकों को विशेष रूप से लाभ देंगे. इसके साथ ही आपको बता दें कि शनि के उदय होने पर कुछ राशियों को खास रूप से सावधान होने की जरूरत होगी. तो चलिए आज हम आपको शनि के उदय होने से किन राशियों के जातकों पर विशेष रूप से लाभ होने वाला है इसके बारे में बताते हैं.

shani dev

वृष राशि में शनि उदय 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि का उदय होना वृष राशि जातकों के लिए बहुत फलदाई रहने वाला है. आपको बता दें कि शनि इस राशि के दसवें भाव में उदित होने जा रहे हैं. इससे राशि के जातकों को धनलाभ होने की संभावना है. लंबे समय से नौकरी की तलाश में लगे जातकों को इस अवधि में सफलता मिलेगी और वह नौकरी प्राप्त कर सकेंगे. इसके साथ ही अगर इस राशि के जातक नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो इस समय व्यापार शुरू करना उनके लिए अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और पदोन्नति की संभावना है.

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि वालों के लिए भी यह समय अनुकूल है. आपको बता दें कि शनि सिंह राशि के सातवे भाग में धन योग बना रहा है. इससे इस राशि के लोगों को व्यापार और नौकरी में विशेष धन लाभ  होगा. इसके साथ ही सिंह राशि के जातको के विवाहित जीवन में खुशियां लौट आएंगी. लंबे समय से दंपति जीवन में चली आ रही लड़ाई  इस अवधि के दौरान खत्म हो जाएगी .

कुंभ राशि

ज्योतिषियों का कहना है कि कुंभ राशि में इस समय साढ़े साती चल रही है.परंतु 6 मार्च को शनि के लग्न भाव में उदित होने से इस राशि वालों को विशेष लाभ होगा. इन्हें हर क्षेत्र में सफलता हाथ लगेगी. व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. इसके साथ ही लंबे समय से रुका हुआ काम इस अवधि में पूरा होता नजर आ रहा है.

तुला राशि

शनि का उदय होना तुला राशि वालों के लिए भी अनुकूल स्थिति पैदा करेगा. इस दौरान नौकरी और व्यापार में लाभ होने की संभावना है. इन जातकों को नौकरी में आ रही समस्याओं से इस अवधि में निजात मिलेगी. आपको बता दें कि इतना ही नहीं बल्कि इस अवधि में तुला राशि के जातकों को धनलाभ के योग बन रहे हैं.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे