मौसम

हरियाणा के इन 6 जिलों में आज आंधी और बारिश का अलर्ट, 50-60 KMPH से हवाएं चलने की संभावना

हिसार :- हरियाणा में आज से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने राज्य के छह जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। 18 अप्रैल को करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में डार्क येलो अलर्ट जारी हुआ है। इस चेतावनी के अनुसार शुक्रवार को इन क्षेत्रों में घने बादल छाने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

barish 7

इन जिलों में बारिश की उम्मीद:

तापमान में उछाल


गुरुवार को हरियाणा में अधिकतम तापमान में औसतन 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे राज्य का औसत तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक पहुंच गया है। सबसे गर्म क्षेत्र नारनौल रहा, जहां का पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

17 अप्रैल को हरियाणा के प्रमुख जिलों का तापमान:

  • चंडीगढ़ – 37.0°C

  • अंबाला – 38.4°C

  • हिसार – 41.6°C

  • करनाल – 38.0°C

  • नारनौल – 42.6°C

  • रोहतक – 42.3°C

  • फरीदाबाद – 40.8°C

  • गुरुग्राम – 39.2°C

  • जींद – 40.3°C

  • महेंद्रगढ़ – 42.5°C

  • सोनीपत – 38.6°C

  • मेवात – 41.0°C

  • रेवाड़ी – 40.2°C

तापमान में तेजी से बदलाव:


पिछले 24 घंटों में राज्य के लगभग सभी जिलों में तापमान में वृद्धि देखी गई। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी फरीदाबाद और महेंद्रगढ़ में दर्ज की गई, जहां तापमान क्रमशः 2.6 डिग्री तक उछलकर 40.1°C और 42.5°C तक पहुंच गया। बारिश न होने और साफ मौसम के चलते यह वृद्धि दर्ज की गई है।

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे