मौसम

Haryana Weather Today: हरियाणा के इन जिलों में आज तेज धूल भरी आंधी की भविषयवाणी, यहाँ से चेक करे जिलों के नाम

चंडीगढ़ :- पिछले चार-पांच दिनों से लोगों को गर्मी काफी परेशान कर रही है. आज हरियाणा के मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग की तरफ से 5 दिनों के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. जिसके अनुसार हरियाणा के कुछ जिलों में (Today Weather Update) धूल भरी हवाएं चल सकती है. जिस वजह से Temperature में भी थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. पिछले काफी दिनों से तापमान में वृद्धि हो रही है, जिस वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है.

aandhi

इन जिलों में चल सकती है धूलभरी आंधी

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आज हरियाणा के दक्षिण व दक्षिण पूर्वी जिलों में धूल भरी आंधी, गरज व चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है. इन जिलों में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत पानीपत आदि जिले शामिल है. इसके अलावा, पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा यानि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी आदि जिलों में भी धूल भरी आंधी व चमक में गरज देखने को मिल सकती है. बारिश आने की संभावना काफी कम ही है.

इन जिलों में मौसम बना रहेगा साफ

उत्तर हरियाणा के जिलों (North Haryana Weather Update) में मौसम एकदम साफ बना रहेगा. उत्तर हरियाणा में चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल आदि जिले आते हैं. इन जिलों के मौसम में किसी प्रकार का कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा अर्थात मौसम सामान्य ही बना रहेगा.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे