Haryana News

हरियाणा में सुबह-सुबह भूकंप के तगड़े झटके, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग

नई दिल्ली :- दिल्ली से सटे हरियाणा के 5 जिलों में आज सुबह करीब 5:36 बजे भूकंप आया। सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद और झज्जर के बहादुरगढ़ में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था और इसकी गहराई पांच किलोमीटर बताई गई है। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर दी।

Earthquake

घबराकर घरों से बाहर निकले लोग

बताया जा रहा है कि भूकंप के झटकों से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।  बता दें कि हरियाणा में भूकंप एक महीने पहले भी आया था। उससे पहले 25 और 26 दिसंबर 2024 को भी हरियाणा में लगातार 2 दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 25 दिसंबर को दोपहर को 12 बजकर 28 मिनट 31 सेकेंड पर भूकंप आया था।  26 दिसंबर को सुबह 9 बजकर 42 मिनट 3 सेकेंड पर भूकंप आया।

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे