Haryana News

Summer Vacation: अबकी बार गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क नहीं करेंगे बच्चे, बस व्रत रखने के अलावा करना होगा ये काम

चंडीगढ़ :- मई का महीना अब खत्म होने वाला है, जल्द ही जून के महीने की शुरुआत हो जाएगी. विद्यार्थी भी गर्मी की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हरियाणा के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में हर बार गर्मी की छुट्टियों (Summer Vacation) में बच्चों को भारी-भरकम Homework दिया जाता था. अबकी बार Students को इस होमवर्क से मुक्ति देने की तैयारी की जा रही है. बता दें कि शिक्षा विभाग की तरफ से कुछ पॉइंट तैयार किए गए हैं.

hbse result student school

गर्मी की छुट्टियों में नहीं मिलेगा विद्यार्थियों को भारी-भरकम होमवर्क 

इन पॉइंट्स के जरिए अब बच्चे होमवर्क में निबंध, सुलेख, पहाड़े, गिनती लिखने व रटने के बजाय एक्सपीरियंस लर्निंग पर जोर देंगे. इस महीने होने वाली छुट्टियों को चार सेक्शंस में बांटा गया है. बच्चों को कुछ काम करने के लिए कहा गया है, तो कुछ काम की मनाही की गई है. बता दें कि बच्चों को खाना खाते समय TV और Mobile देखने के लिए मना किया गया है. इसके अलावा, उन्हें मोबाइल का व्रत भी करना होगा और परिवार के 10 लोगों के Mobile Number याद करने होंगे.

अबकी बार छुट्टियों में विद्यार्थियों को करने होंगे ये काम 

इन छुट्टियों के दौरान बच्चों को अपने नाना-नानी, दादा-दादी से पूछना होगा कि उनकी शादी में कौन सी मिठाई बनी थी. इसके अलावा भी आपको अपने शहर, गांव या आस पास के जगहों का Pin code याद करना होगा. इसके साथ ही विद्यार्थियों को थोड़ा रसोई का भी ज्ञान लेना होगा, अर्थात मसालों को छूकर और सूंघकर भी देखना होगा. विद्यार्थियों को अखबार, टीवी, नहाने के साबुन, रिफाइंड तेल, पेय पदार्थ, घर में रखी चीजों की List बनाने के लिए भी कहा गया है.

1 जून से शुरू होगी गर्मी की छुट्टी 

इसके साथ ही विद्यार्थियों यह भी देखना होगा कि रोजाना उनके घरों में कितने घंटे पंखे चलते हैं, कार और बाइक रोजाना कितनी चलती है. इसमें 1 महीने में कितना तेल डलता है और इसका कितना खर्च आता है. इन सभी चीजों का रिकॉर्ड विद्यार्थियों को रखना होगा. स्कूल के टीचर्स को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह बीच-बीच में बच्चों के बारे में उनके परिवार वालों से भी फीडबैक ले. 1 June से सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी. प्रदेश के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में करीब 11 लाख से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ते हैं.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे