फाइनेंस

ATM से कैश निकालते समय इस लाइट का रखें ध्यान, वरना खाली हो सकता है खाता

टेक क्राइम :- आजकल Cyber Crime के बहुत मामले सामने आ रहे हैं. इससे Online Transaction के साथ – साथ ATM से पैसे निकालना भी असुरक्षित हो गया है. आजकल ATM ने नकदी निकालने की प्रक्रिया को बहुत आसान बना दिया है. परंतु इससे अनेक नई मुसीबतों ने भी जन्म लिया है, इस बात को नकारा नहीं जा सकता है. 

atm

ATM Card Cloning 

जरा सी सावधानी हटाना, आपको बहुत बड़ी मुसीबत में डाल सकता है. ATM से पैसे निकालते वक्त आपको सावधानी बरतनी चाहिए. आपको ATM से पैसे निकालते समय यह जांच कर लेनी चाहिए कि आप जिस मशीन से पैसे निकाल रहे है, वह कितनी सुरक्षित है. आपको बता दें कि ATM में सबसे ज्यादा खतरा Card Cloning की वजह से होता है. इससे आप की Details भी चोरी हो सकती है.

Card से Data Hack

Cyber Criminals किसी भी ग्राहक का Data ATM Machine में  लगाने वाले Slot से चुरा लेते हैं. वह ATM Machine के Card Slot में ऐसी Device लगा देते हैं जो आपके Card की पूरी जानकारी Screen कर लेती है. इसके पश्चात रहे Bluetooth या किसी दूसरी Wireless Device से Data चुरा लेते हैं.

Camera से Pin नंबर चोरी

आपकी Debit Card का पूरा एक्सेस लेने के लिए Hacker के पास आप का पिन नंबर होना जरूरी होता है. Hackers आपके Pin Number को किसी Camara से Track कर सकते हैं. इसे बचने के लिए आप जब भी ATM में अपना पिन नंबर Enter करें तो उसे दूसरे हाथ से छुपा ले, ताकि उसकी Image CCTV Camera में ना आ सके. जब आप ATM में जाए तो ATM Machine के Card Slot को ध्यान से देखें. यदि आपको लगे कि ATM Card Slot में कोई छेड़खानी की गई है या फिर Slot ढीला है या अन्य कोई गड़बड़ है तो उसका Use ना करें.

Card Slot की लाइट पर ध्यान दे 

ATM Card Slot में Card डालते समय उसमें जलने वाली Light पर ध्यान देना चाहिए. यदि Slot में Green Light जल रही है तो ATM सुरक्षित है. परंतु उसमें Red या और कोई भी light नहीं जल रही है तो उस ATM को Use ना करें. यह किसी गड़बड़ का संकेत हो सकता है.

Police से करें संपर्क

अगर कभी आपको लगे कि आप है Hackers की जाल में फंस चुके हैं और बैंक भी बंद है तो आपको Police से संपर्क करना चाहिए. जल्द से जल्द इसकी जानकारी पुलिस को देने से आपको वहां पर Finger Prints मिल सकते हैं. इसके अलावा आप यह भी देख सकते हैं कि आपके आसपास किस का Bluetooth Connection काम कर रहा है. ऐसा करने से अपराधी व्यक्ति तक पहुंचने में आसानी होती है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे