चंडीगढ़ :- हरियाणा में पिछले काफी समय से कोई भर्ती नहीं की गई, अब एक बार फिर से प्रदेश में भर्तियों का सिलसिला शुरू हो गया है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 29 और 30 अप्रैल को स्नातक शिक्षक (TGT) की परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी. हरियाणा कर्मचारी आयोग द्वारा प्रत्येक भर्तियों में विद्यार्थियों के Exam Center प्रदेश के प्रत्येक जिले में दिए जाते थे, परंतु अबकी बार ऐसा नहीं है. अबकी बार सभी जिलों की बजाए केवल पंचकूला में ही परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

7441 TGT पदों के लिए करवाई जाएगी परीक्षा
HSSC द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार TGT के कुल 7441 पदों के लिए परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी. इन पदों के लिए कुल 40,000 युवाओं ने आवेदन किया है इनमें से लगभग 26,000 अभ्यर्थी TGT की परीक्षा में भाग लेंगे. करीब 3 दिन पहले ही परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं. TGT परीक्षा का आयोजन 8 चरणों में किया जाएगा. 29 व 30 अप्रैल को सुबह शाम 2-2 सत्र में परीक्षा होगी इसके बाद 13 व 14 मई को 2- 2 सत्रो में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. सभी परीक्षा केंद्रों की List पुलिस विभाग और परिवहन विभाग के साथ साझा कर दी गई है.
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें
आयोग की तरफ से परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है. परिवहन विभाग और पुलिस विभाग के साथ परीक्षा केंद्रों की सूची साझा कर ली गई है. ताकि परीक्षा वाले दिन परीक्षार्थियों को आवाजाही में किसी प्रकार की कोई समस्या ना उठानी पड़े सरकार ने परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय भी लिया है. पुलिस विभाग की तरफ से कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.
परीक्षार्थियों के ठहरने की होंगी व्यवस्था
HSSC आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए CCTV कैमरे लगाने के आदेश दिए गए हैं, साथ ही परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी. आयोग ने बताया कि परीक्षा कुल 8 चरणों में संपूर्ण करवाई जाएगी. विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पंचकूला में विभिन्न संगठनों द्वारा चलाई जा रही धर्मशाला में ठहरने का प्रबंध किया जाएगा. DC डॉ प्रियंका सोनी की अध्यक्षता में जिला सचिवालय के सभागार में HSSC आयोग पंचकुला द्वारा 29 और 30 अप्रैल को TGT की परीक्षाएं करवाई जाएंगी. इसके लिए आयोग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

