PNB Update: इस सरकारी बैंक के ग्राहकों की बल्ले- बल्ले, अब बिना इंटरनेट कर पाएंगे UPI लेनदेन
नई दिल्ली :- पंजाब नेशनल बैंक (PNB Update) आज आम नागरिकों का भरोसेमंद बैंक बन चुका है. अधिकतर लोग PNB मे ही पैसे निवेश करना पसंद करते हैं. सार्वजनिक क्षेत्र का पहला सरकारी बैंक PNB बन गया है. PNB पहला ऐसा सरकारी बैंक है, जिसने IVR बेस्ड UPI सोल्यूशन यूपीआई 123पे को पेश किया है. बैंक की तरफ से डिजिटल पेमेंट मिशन 2025 के तहत कैशलेस और कार्डलेस सोसायटी बनाने के लिए इस सेवा को शुरू किया गया है. पंजाब नेशनल बैंक समय- समय पर नए- नए रूल रेगुलेशन लागू करता रहता है.

बिना इंटरनेट UPI से होगा लेनदेन
पंजाब नेशनल बैंक के CEO और MD ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत की अधिकतर जनसंख्या ग्रामीण और अर्ध शहरी क्षेत्रों में रहती हैं. उन्होंने कहा कि PNB की 63 प्रतिशत ब्रांच ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में है. पंजाब नेशनल बैंक पर लोगों का पक्का और मजबूत विश्वास टिका हुआ है. UPI123PAY आने से ग्राहकों को यूपीआई की सुविधा मिलेगी, यहां तक कि बिना इंटरनेट के भी UPI लेनदेन हो सकता है.
बिना इंटरनेट कर पाएंगे लेन देन
जानकारी के लिए बता दें कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) एक 24×7 पेमेंट चैनल है. यह ग्राहकों को सैकड़ों में Real Time भुगतान की सुविधा देता है. ग्राहकों को UPI से भुगतान के लिए अच्छा इंटरनेट कनेक्शन और एक Smartphone होना चाहिए. पीएनबी अपने ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह Scheme लागू की है. आने वाले समय में ग्राहक बिना इंटरनेट UPI के साथ PNB ग्राहकों का ट्रांसफर कर पाएंगे.
इस तरह करें UPI का उपयोग
- सबसे पहले आपको बैंक का IVR नंबर 9188123123 डायल करना होगा
- इसके बाद बेनिफिशियरी का चुनाव करना होगा
- इसके बाद लेन- देन को ऑथेंटिक करना होगा
- UPI123PAY कई भाषाओं में उपलब्ध होगा, जिसमे से आप अपनी सुविधानुसार भाषा को चयन कर सकते है.
