हरियाणा में ‘The Kerala Story’ फिल्म हुई टैक्स फ्री, CM मनोहर ने ट्वीट कर दी जानकारी
नई दिल्ली, Entertainment :– यदि आप भी फिल्मों के शौकीन हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. हरियाणा सरकार की तरफ से फिल्मों के शौकीन लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया गया है. हरियाणा सरकार ने ‘The Kerala Story’ Movie को Tax Free कर दिया है. द केरला स्टोरी फिल्म ने पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. यह मूवी दर्शकों के बीच काफी चर्चा में बनी हुई है, हालांकि अभी तक भी इसको लेकर चल रहा विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है.

यह है The Kerala Story मूवी की कहानी
फिल्म डायरेक्टर सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी द The Kerala Story शालिनी, नीमा और गीतांजलि नाम की लड़कियों पर आधारित है, जो नर्स बनने का सपना लेकर घर से दूर एक कॉलेज में आती है. जहां उनकी मुलाकात आसिफा से होती है. आसिफा एक फंडामेंटलिस्ट है और जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है, वैसे- वैसे पता चलता है कि वह आईएसआईएस के लिए लड़की भेजने का काम करती है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आसिफा अपने साथियों की मदद से उन लड़कियों का ब्रेनवाश करके, उन्हें अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर कर देती हैं.
आसिफा अपने प्लान में कामयाब हो जाती है और तीनों लड़कियों में शालिनी सबसे पहले उसे प्रभावित होकर अपना धर्म बदल लेती है और वह फातिमा बा बन चुकी होती है, इतना ही नहीं चली मां को आसिफा के एक दोस्त से प्यार भी हो जाता है. दोनों इसके बाद शादी कर लेते हैं. इसके बाद फिल्म की कहानी में जबर्दस्त मोड़ आता है और फातिमा बन चुकी शालिनी अपने बच्चे के साथ इराक-सीरिया बॉर्डर पर नजर आती है. ऐसा क्या हुआ और कैसे हुआ फिल्म इसी की कहानी बयां करती है. हालांकि, नीमा और गीतांजलि , शालिनी की तरह आईएसआईएस तक तो नहीं गई, लेकिन उन्हें इसका नतीजा भारत में रहकर ही भुगतना पड़ा.

