Haryana News

हरियाणा के रेवाड़ी में हेलिकॉप्टर से दुल्हन को गांव लेकर पहुंचा दूल्हा, देखने के लिए उमड़ी भीड़

रेवाड़ी :- हरियाणा के रेवाड़ी में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर से लेकर अपने गांव पहुंचा. हेलिकॉप्टर से दुल्हन को लाते देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

rewari

हेलिकॉप्टर से गांव पहुंची दुल्हन 

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को गाड़ी नहीं बल्कि हेलीकॉप्टर से लेकर अपने गांव पहुंचा है. जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी जिले के गांव चिराहड़ा का रहने वाला दूल्हा हिमांशु शनिवार को अपनी दुल्हनियां को हेलीकॉप्टर में लेकर पहुंचा. जब दूल्हा-दुल्हन गांव में पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. दूल्हे के पिता जागीदार विरेंद्र सिंह चौहान तो दूल्हन गरिमा के पिता परमजीत सिंह चौहान दोनों राजनीति में सक्रिय हैं. दोनों का रिश्ता कुछ समय पहले हुआ था. दुल्हन को हेलीकॉप्टर में ससुराल लाने का फैसला दूल्हे हिमांशु के पिता विरेंद्र सिंह का था.

8 लाख में बुक कराया हेलिकॉप्टर 

विरेंद्र सिंह ने दुल्हन को हेलिकॉप्टर से ससुराल लाने के लिए बकायदा 8 लाख रुपए में हेलिकॉप्टर बुक किया था. पहले टू सीटर हेलिकॉप्टर बुक किया था, लेकिन बड़े बेटे और बहू को भी हेलीकॉप्टर में बैठाने का सपना पूरा करने के लिए बाद में फाइव सीटर हेलीकॉप्टर बुक किया गया. दूल्हा हिमांशु आईटी इंजीनियर तो दुल्हन गरिमा डाइटिशियन हैं.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे