मनोरंजन

The Kapil Sharma Show: इस दिन से बंद हो रहा है कपिल शर्मा शो, वजह सुन सदमे में आये फैन

मोरंजन डेस्क :- काफी वर्षों से ‘द कपिल शर्मा’ शो लोगों का काफी मनोरंजन कर रहा है. कपिल शर्मा के कॉमेडी शो (The Kapil Sharma Show) को देखने के लिए लोग काफी उत्साहित रहते हैं. हमेशा से ही ‘द कपिल शर्मा’ शो लोगों के द्वारा पसंद किया जा रहा है. कपिल शर्मा नए- नए Jokes और हंसी मजाक की बातें करके लोगों को हसाने का काम करते है. TV के बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाला कॉमेडी शो जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है. सूत्रों सेे मिली जानकारी के अनुसार कपिल शर्मा शो के ऑफ एयर होने के बाद नया Show प्रसारित किया जाएगा.

Kapil Sharma Show

द कपिल शर्मा शो होगा ऑफ एयर

हाल ही में जारी एक रिपोर्ट से पता चला है कि कॉमेडी शो का आखिरी एपिसोड ‘गदर 2’ के कलाकार सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ प्रसारित किया जाएगा. Team ने इस सीजन के आखिरी एपिसोड को अंतिम रूप दे दिया है. जल्द ही इसका आखिरी Episode टीवी पर प्रसारित किया जाएगा. द कपिल शर्मा शो का टाइम स्लॉट ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ द्वारा दिया जाएगा. जिसमें जज के रूप में किरण खैर, शिल्पा शेट्टी और बादशाह मेहमान नजर आएंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार द कपिल शर्मा शो का आखिरी Episode 2 या 9 जुलाई को प्रसारित किया जाएगा.

आखिरी एपिसोड में होगा इस फिल्म का किया जाएगा प्रमोशन

इंडियाज गॉट टैलेंट के पिछले सीजन में मनोज मुंतशिर जज के रूप में दिखाई दिए थे, परंतु इस सीजन में वह नजर नहीं आएंगे. आदिपुरुष विवाद के चलते उन्हें इस सीजन से हटा दिया गया है. कपिल शर्मा के आखिरी Episode में सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी फिल्म गदर 2 का प्रमोशन करने आएंगे. अनिल कपूर, आदित्य राय कपूर सौभिता धुलिपाला अपने Show ‘द नाइट मैनेजर’ सीक्वल का प्रचार करेंगे.

इस वजह से कर रहे शो ऑफ एयर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कपिल शर्मा और उनकी टीम 1 महीने के लिए USA जा रही है जिस वजह से कपिल शर्मा का ‘द कपिल शर्मा’ शो बंद होने जा रहा हैं. कपिल शर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने आगामी USA टूर की डिटेल साझा करते हुए एक पोस्टर Share किया है. द कपिल शर्मा शो के इस सीजन का आखिरी एपिसोड 2 या 9 जुलाई को प्रसारित किया जाएगा. 8 July को अमेरिका में कपिल शर्मा अपना पहला शो प्रसारित करेंगे. द कपिल शर्मा शो पहली बार ऑफ एयर नहीं हो रहा है यह पहले भी कई बार बंद हो चुका है.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे