Haryana News

हरियाणा में रेल कॉरिडोर के लिए इन 67 गांव की जमीन होगी अधिगृहित, 5617 करोड़ में पूरा होगा प्रोजेक्ट

चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार प्रदेश को विकासशील बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. प्रदेश सरकार यातायात परिवहन को सुविधा पूर्ण बनाने के लिए के लिए कुंडली- मानेसर- पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के साथ- साथ हरियाणा ऑर्बिटल Rail कॉरिडोर का निर्माण कार्य करवाने जा रही है. यह रेलवे कॉरिडोर 5617 करोड़ रुपये खर्च करके हरसाना कलां से पलवल तक निर्मित किया जाएगा. इस योजना को पूरा करने के लिए सरकार करीब 67 गांव की सैकड़ों हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण करेगी.

TRAIN 4

रेल कॉरिडोर से होगी बेहतर कनेक्टिविटी

हरियाणा ऑर्बिटल Rail कॉरिडोर निर्मित होने से प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ेगा. सरकार की इस परियोजना से खरखौदा, मानेसर, सोहना जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को सबसे अधिक फायदा पहुंचेगा. हरियाणा ऑर्बिटल Rail कॉरपोरेशन पलवल से सोनीपत को सोहना, मानेसर और खरखौदा के माध्यम से जोड़ता है माल ढुलाई और यात्रियों के लिए ब्रॉडगेज Double रेलवे लाइन है. पृथला Railway स्टेशन पर समर्पित फ्रेट कॉरिडोर और सुल्तानपुर, असौदा, पलवल, हरसाना कला स्टेशनों पर भारतीय रेलवे को निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा. वही परियोजना के अंतर्गत हरसाना कलां रेलवे Station को जंक्शन का रूप दिया जाएगा.

विभिन्न गांव की भूमि की जाएगी अधिग्रहण

हरियाणा ऑर्बिटल Rail कॉरिडोर प्रोजेक्ट को HRIIDC रेल मंत्रालय और राज्य सरकार दोनों मिलकर पूरा करेंगी. इस प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 130 किलोमीटर है. इस Project के तहत रेल Track पर 153 रेलवे अंडरपास और 2 रेलवे फ्लाईओवर बनाए जाएंगे. यहां पर वर्ष 2024- 2025 तक रेल चलाने का लक्ष्य रखा गया है. सोनीपत से रेलवे के बीच चलने वाली रेल की Speed 120- 160 किलोमीटर प्रति घंटा रखने की प्लानिंग की गई है. इस परियोजना के लिए गोपालपुर, थाना कला, तुर्कपूर, हरसाना खुर्द, हरसाना कला, पीपली, किडोली आदि गांव की 94 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा.

कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

  • इस परियोजना के तहत दिल्ली से पलवल और सोनीपत के बीच सीधी Rail कनेक्टिविटी और असावटी, पाटली, आसौदा और हंरसाना कलां को जोड़ने का काम किया जाएगा
  • परियोजना पर कुल 5566 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे
  • परियोजना के तहत 23 प्रमुख और 195 मामूली जलमार्ग पुल बनाए जाएंगे
  • सोहना के पास पहाड़ी होने के कारण 4 किलोमीटर लंबी टनल बनाई जाएगी
  • इसके अंतर्गत 2 रोड ओवर ब्रिज व 153 अंडरब्रिज होंगे
  • इस योजना के तहत 3 नई फ्लाईओवर सहित 14 स्टेशन मनाए जाएंगे
  • यह Rail Corridor हरियाणा के गुड़गांव, बहादुरगढ़, खरखोदा, पलवल को आपस में जोड़ेगा
  • यह कोरिडोर 4 बड़ी रेलवे लाइनों दिल्ली- मथुरा Rail मार्ग पर असावटी गांव में, दिल्ली- रोहतक Rail लाइन आसौदा में, दिल्ली- रेवाड़ी Rail लाइन पाटली गांव में और दिल्ली- अंबाला Rail लाइन सोनीपत के हरसाना रेलवे लाइन से जुड़ेगा.
  • दिल्ली को बाईपास करते हुए इस रेलमार्ग पर शताब्दी और सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी
  • सालाना 60 लाख टन माल ढुलाई करने के लिए यह प्रोजेक्ट डिजाइन किया गया है.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे