Haryana Weather News: हरियाणा वालों पर अगले 72 घंटे पड़ेंगे भारी, रिकॉर्ड तोड़ गर्मी निकालेगी दम, इस दिन होगी बारिश
हिसार, Weather Update :- विपरजॉय तूफ़ान के कारण हरियाणा में कुछ दिन मौसम ठंडा रहा है लेकिन पिछले कल से मौसम का रुख बदला हुआ है. उमस भरी गर्मी ने सब को परेशान कर दिया है. कल यानि गुरुवार को भी मौसम का अलग ही मिजाज दिखा. कल दिन भर गर्मी ने लोगों को परेशान किया. ऐसे में मौसम विभाग ने आने वाले दो-तीन दिनों के लिए भी जानकारी दी है. आइए जानते हैं कि अगले दो-तीन दिन मौसम कैसा रहने वाला है.

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी निकालेगी दम
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों में 42 या 43 Degree तक तापमान जाने वाला है. ऐसे में आने वाले 72 घंटे हरियाणा वासियों पर भारी होने वाले हैं. Record तोड़ गर्मी सब को परेशान करने वाली है. यह वास्तव में गर्म है और इससे आपको असहज महसूस हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद थोड़ी राहत मिलेगी. IMD का कहना है कि चिंता न करें, उसके बाद यह थोड़ा ठंडा हो जाएगा. 21 जून को Haryana के कुछ इलाकों में भयंकर गर्मी लोगों को परेशान करेगी, लेकिन 24 जून से मौसम फिर से परिवर्तित होगा.
24 जून को फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में पहले बारिश की कमी लग रही थी, लेकिन पिछले 24 घंटे में हरियाणा में लगभग 3.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है. जिससे बारिश की कमी कुछ पूरी हो चुकी है. प्रदेश में 1 से 22 जून तक लगभग 23.8 मिमी बारिश Record हुई है. अब 24 June को फिर हरियाणा में मौसम बदलेगा. 25 जून की रात से 29 जून तक बारिश की संभावना बन रही है, वहीं 26 जून को हो सकता है कि हरियाणा के कई क्षेत्रों में तेज बारिश देखने को मिले. कुल मिलाकर आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बन रही है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

