Haryana News: हरियाणा को नई सौगात, इन 11 सड़को के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने मंजूर किये 874 करोड़ रूपए
चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार सड़कों एवं यातायात परिवहन को विकसित और सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है. हरियाणा के निर्माण के समय बहुत कम संख्या में सड़क मार्ग थे. जैसे- जैसे समय बीत रहा है वैसे- वैसे सड़कों का विस्तारीकरण भी तेजी से किया जा रहा है. हरियाणा के Deputy CM दुष्यंत चौटाला ने बताया कि प्रदेश में जल्द ही आवश्यकतानुसार सड़कों को चौड़ा व मजबूत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड स्कीम (CRIF) के अंतर्गत राज्य के 11 सड़कों व 11 पुलों को चौड़ा और मजबूत करने की मंजूरी मिल गई है.

प्रदेश में सड़कों को किया जाएगा चौड़ा व मजबूत
डिप्टी CM ने जानकारी देते हुए बताया कि वे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से प्रदेश की सड़कों के प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द स्वीकृति देने और राशि जारी करने का अनुरोध किया. नितिन गडकरी ने डिप्टी CM के अनुरोध पर प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. यह प्रोजेक्ट CRIF योजना के अंतर्गत बनाए जाएंगे. 11 पुलों और 11 सड़कों को चौड़ा करने और मजबूतीकरण पर करीब 725 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा 150 करोड़ रुपए के खर्च से हिसार जिले की सूरवाला मोड़ से पंजाब हरियाणा बॉर्डर तक की सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.
इन- इन सड़कों को मिली मंजूरी
- हिसार जिले के सुरेवाला मोड़ से वाया टोहाना होते हुए पंजाब हरियाणा बॉर्डर तक सड़क को उपलब्धता के आधार पर 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा. इसके साथ- साथ 149.63 करोड़ रुपए खर्च करके पेवड शोल्डर भी बनाया जाएगा
- पानीपत सफीदों जींद मोड़ पर पानीपत से सफीदों तक Road को फोरलेन किया जाएगा और सफीदों से Jind तक Road को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा. इस 65 किलोमीटर की लंबाई के रोड पर लगभग 184.44 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. जींद जिले के उचाना से लितानी तक 17.83 Km लंबाई के रोड को 7 मीटर चौड़ा करने के लिए 43.71 करोड़ रुपए खर्च होंगे
- हंसी तोशाम रोड को हिसार जिले की सीमा तक फोरलेन बनाया जाएगा. इस रोड पर 60 करोड़ रुपये खर्च करके 3 पुलों को चौड़ा और मजबूत किया जाएगा. इसके अलावा 25.64 करोड़ों रुपए के खर्च से कलावली- डबवाली Road को चौड़ा व मजबूत किया जाएगा
- दादरी- बौन्द रोड तथा दादरी- चिड़िया गांव तक 73.71 करोड़ व 62.30 करोड़ों रुपए खर्च करके चौड़ा व मजबूत किया जाएगा
- इनके अलावा असंध- सिरसल रोड और इस पर स्थित 4 पुलों को 49.90 करोड़ की लागत से चौड़ा व मजबूतीकरण का कार्य किया जाएगा. इसके अलावा कैथल जिले में कैथल- पटियाला स्टेट हाईवे को 129.40 करोड़ रुपए खर्च करके फोरलेन चौड़ा किया जाएगा.
- करनाल- काछवा- सांबली- कॉल Road तथा इन पर भी दो पुलों को 27.43 करोड़ों रुपए खर्च करके चौड़ा व मजबूत किया जाएगा. वही करनाल जिले के असंध- कैथल Road पर भी 2 पुलों को 33.82 करोड़ रुपए खर्च करके चौड़ा व मजबूत करने का कार्य किया जाएगा.

