SYL Canal: हिमाचल के रास्ते हरियाणा में आएगा SYL नहर का पानी, बनेगा 67KM का रूट, 4200 करोड रुपए होंगे खर्च
चंडीगढ़ :- वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव आयोजित करवाए जाएंगे, जिस वजह से विभिन्न राजनैतिक पार्टियां जल्द से जल्द विकास कार्यों को करवाने में लगी हुई. पिछले कई वर्षों से सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) के पानी को लेकर विवाद चल रहा है. अब BJP सरकार लोकसभा चुनाव से पहले SYL नहर का पानी राज्य में लाने के लिए प्रयत्न कर रही है. SYL नहर का पानी राज्य में लाने के लिए सरकार हिमाचल प्रदेश के सहयोग से एक ओर नया Option तैयार कर रही है, जिससे SYL नहर का पानी राज्य में आएगा.

5 जून को हिमाचल प्रदेश के सीएम आए चंडीगढ़
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार SYL का पानी राज्य में लाने के लिए 67KM लंबा 1 रूट तैयार करेगी. जिसके निर्माण कार्य के लिए 4200 करोड रुपए प्रस्तावित है. हरियाणा के CM मनोहर लाल 5 जून को हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंद्र सुक्खू के साथ मिलकर एक मीटिंग का आयोजन करेंगे. जिसमें नहर के लिए रूट प्लान, प्रस्तावित खर्च और हिमाचल प्रदेश के मुनाफे सहित कई मुद्दों पर वार्तालाप की जाएगी. SYL नहर से पानी ना मिलने के कारण प्रदेश के दक्षिणी इलाकों को पानी नहीं मिल पा रहा था जिस वजह से हजारों एकड़ जमीन बंजर हो जाती थी.
पिछले काफी सालों से चल रहा विवाद
पंजाब की SYL नहर का पानी हरियाणा लाने के लिए पिछले काफी सालों से विवाद चल रहा है. पंजाब के मार्ग से हरियाणा तक पानी लाने के लिए कुल दूरी 157KM बनती है. पंजाब किसी भी हाल में हरियाणा को पानी नहीं देना चाहता, लेकिन फिर भी सरकार इसी कोशिश में है कि किसी तरह SYL का पानी हरियाणा को मिल जाए. इसलिए सरकार ने हिमाचल प्रदेश के रास्ते से 67 किलोमीटर की नहर बनाकर पानी लेने के लिए रास्ता तैयार किया है. 22 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंद्र सुक्खू चंडीगढ़ आए थे, जहां पर उनकी SYL नहर का पानी वैकल्पिक रास्ते से लाने की योजना पर CM मनोहर लाल के साथ बातचीत हुई थी.
हिमाचल को भी होना चाहिए लाभ
हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि यदि हरियाणा को सतलुज का पानी देने पर हिमाचल को मुनाफा होगा तो ही वे हरियाणा को सतलुज का पानी दें सकते है, यदि इस प्रस्ताव से हिमाचल को मुनाफा नहीं होगा तो वे इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दे सकते. यदि हरियाणा इस प्रोजेक्ट को अपनी लागत से करना चाहता है तो हिमाचल सहमत है लेकिन इससे कुछ हिमाचल की भी Income होनी चाहिए. सरकार की योजना के अनुसार SYL नहर से नालागढ़, बद्दी, पिंजौर और टांगरी के रास्ते जनसुई हेड अंबाला में पानी लाकर पूरे हरियाणा में पानी का वितरण किया जा सकता है.

