Haryana News

हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं पर गिरेगी गाज, विभाग ने किया ये बड़ा ऐलान

चांडीगढ़ :-  दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने उन उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है, जिन्होंने अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। विभाग ने ऐसे डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की तैयारी कर ली है। अगर ये उपभोक्ता जल्द ही बकाया राशि जमा नहीं कराते हैं, तो उनके बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

bijli meter

करोड़ों रुपए बकाया

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के पांचों डिवीजनों में करीब 27,000 डिफॉल्टर उपभोक्ता हैं। इन पर विभाग का करोड़ों रुपए बकाया है, जिसे वे चुका नहीं रहे हैं। अब विभाग ने सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है और टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के घर जाकर बिजली बिल की राशि वसूलेंगी। जो उपभोक्ता बिल का भुगतान नहीं करेंगे, उनके बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे।

बिल भरने की अपील की

दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता रणबीर सिंह ने बताया कि जिले में पांच डिविजन बनाए गए हैं, जिनमें सिटी, सबार वन, सतनाली सब डिविजन, बुचावास सब डिविजन और कनीना सब डिविजन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी उपभोक्ता का बिजली बिल ज्यादा आता है तो वह पार्ट टाइम पेमेंट का विकल्प चुन सकता है। इससे उपभोक्ता को कोई परेशानी नहीं होगी और वह आसानी से बिल भर सकेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वह समय पर बिजली बिल भरें। अन्यथा कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे