नई दिल्ली

इस साल बनने जा रहे है ये नए एक्स्प्रेसवे, इन 22 जिलों के किसानों की होगी चांदी

नई दिल्ली :- उत्तर प्रदेश के विकास के लिए सड़कों के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। अब जल्द ही एक नया एक्स्प्रेसवे बनाया जाएगा। 700 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे, जो गोरखपुर से लेकर शामली तक फैला होगा, यूपी के 22 जिलों से होकर गुजरेगा, जिससे राज्य की कनेक्टिविटी में जबरदस्त सुधार होगा। खासकर पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के बीच यात्रा आसान हो जाएगी। इस एक्सप्रेस-वे का रास्ता 22 जिलों से होकर जाएगा, जिनमें लखनऊ, अयोध्या, बरेली, बस्ती, और मेरठ प्रमुख हैं। यह राज्य के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। यह एक्सप्रेस-वे यूपी का दूसरा सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे बनेगा, और इसके निर्माण के बाद राज्य में कनेक्टिविटी और ट्रांसपोर्टेशन के लिहाज से बहुत बदलाव आएगा। इस परियोजना का निर्माण जल्दी ही शुरू होने की उम्मीद है।

road 1

रनवे की सुविधा

इस एक्सप्रेस-वे पर आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की तरह रनवे भी होगा, जिसे आपातकालीन परिस्थितियों में फ्लाइट की लैंडिंग के लिए उपयोग किया जा सकेगा। इससे एयर कनेक्टिविटी के मामले में भी राज्य को एक नया आयाम मिलेगा।

टूरिज़्म पर पड़ेगा असर

यह एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशंस जैसे आगरा, वाराणसी, वृंदावन, अयोध्या, लखनऊ और प्रयागराज को आपस में जोड़कर पर्यटकों के सफर को आसान बनाएगा। इससे राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि इस मार्ग पर यात्रा करना और सुविधाजनक होगा।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे