फाइनेंस

इस सरकारी बैंक के ग्राहकों के लिए बुरी खबर, अब एक महीने बाद बंद होंगे ये बैंक अकाउंट

नई दिल्ली :- अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है तो आप कोई है खबर जरूर देखनी चाहिए. आपको बता दें कि बैंक की तरफ से अपने Costumers को चेतावनी दी गई है. बैंक ने अपने ग्राहकों को चेताया है क‍ि अगर उनके खाते में प‍िछले तीन साल से किसी प्रकार का Transaction नहीं हुआ है, इसके साथ ही खाते में क‍िसी प्रकार की बकाया राश‍ि भी नहीं है तो ऐसे खाते 1 महीने बाद बंद हो जाएंगे.

bank

इस वजह से लिया बैंक ने यह फैसला

बैंक का कहना है कि खातों का कोई भी गलत उपयोग ना हो इसके लिए यह कदम उठाया गया है. बैंक ने क‍िसी भी प्रकार के Risk से बचने के ल‍िए ऐसे खातों को बंद करने का निर्णय क‍िया है. बैंक ने बताया है क‍ि तीन साल की गणना 30 April तक की जाएगी. ऐसे में ग्राहकों को बैंक की इस जानकारी पर ध्यान देने की जरूरत है.

यह खाते नहीं होंगे बंद

आपको जानकारी दे दें कि डीमैट अकाउंट से Connect खातों, स्‍टैंड‍िंग इंस्‍ट्रक्‍शन व‍िद एक्‍ट‍िव लॉकर, 25 साल कम की उम्र वाले ग्राहकों के खाते, नाबालिगों के अकाउंट, सुकन्‍या समृद्ध‍ि, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), पीएमएसबीवाई (PMSBY), एपीवाई (APY), डीबीटी (DBT) के ल‍िए खोले गए अकाउंट को बंद नहीं क‍िया जाएगा. इसके अलावा अदालत, इनकम टैक्‍स व‍िभाग या क‍िसी अन्य वैधान‍िक प्राधिकरण के आदेश पर फ्रीज किए गए Account भी बंद नहीं होंगे.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे