नई दिल्ली

ये है दिल्ली का सबसे सस्ता मार्केट, कपड़े से लेकर जूते तक हर सामान मिलता है कौड़ियों के दाम

नई दिल्ली :- त्योहारों का Season आ गया है ऐसे में सभी लोगों ने Shopping करना शुरू कर दिया है. त्योहारों के सीजन में सभी की जेब बहुत ढीली हो जाती है. सभी लोग जाते हैं कि यदि उन्हें Shopping पर Discount मिल जाए तो उनकी बल्ले – बल्ले हो जाए. अब आपको महंगाई की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. आज हम आपके सामने दिल्ली की एक ऐसी सस्ती मार्केट लेकर आए हैं जिसमें आपको हर प्रकार का सामान मिलता है.

delhi market shop dukan bheed

सरोजनी मार्केट

सरोजनी मार्केट में आपको कपड़े – जूते से लेकर घर की सजा – सज्जा का सामान भी काफी सस्ते दामों पर मिल जाता है. यहां पर आप Designer कपड़े भी बहुत ही सस्ती कीमत पर खरीद सकते हैं. यहां पर आपको मात्र 50 रूपए में टी-शर्ट तथा 200 रूपए में अच्छी पेंट मिल जाती है.

हजार रुपए से भी काम में खरीदे लहंगा

जानकारी के लिए आपको बता दे की सरोजनी मार्केट में 500 से भी अधिक दुकान है. यहां आपको बढ़िया लहंगा हजार रुपए से भी कम में मिल जाता है. यह Market सस्ता होने के साथ – साथ आपको अच्छी Branded चीजे भी उपलब्ध करता है. यहाँ आपको लहंगा, साड़ी, जीन्स Top कुर्ती तथा Western Wear भी बहुत सस्ती कीमतों पर उपलब्ध होते हैं. यहां केवल दिल्ली के ही नहीं बल्कि दूर – दूर के लोग Shopping करने के लिए आते हैं. भीड़ का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि इस Market में निकलने के लिए भी जगह बहुत कम मिलती है.

मार्केट खुलने का समय

दिल्ली की सरोजनी मार्केट सुबह 9:00 बजे से लेकर रात को 10:00 तक Open रहती है. यहां पर आपको सभी प्रकार के कपड़े और Artificial Jewellery मिलती है. केवल इतना ही नहीं इस मार्केट में आपको घर की साज – सज्जा का भी सभी सामान मिल जाता है. तो सोच क्या रहे है इस दिवाली सीजन आप भी सरोजनी Market से सस्ते में Shopping कीजिए.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे