महेंद्रगढ़ न्यूज़

महेंद्रगढ़ में यह विवाह बना लोगों के बीच चर्चा का विषय, हेलीकॉप्टर से आया दूल्हा

महेंद्रगढ़ :- हरियाणा के महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव भोजावास में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कर के घर ले आया. दूल्हे के पिता ने बताया कि उनके बेटे की दिल से इच्छा थी कि उसकी दुल्हन मंडप से विदा होकर हेलीकॉप्टर से घर आए. पिता ने बेटे की इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए 1 दिन में ही लाखों रुपए खर्च कर दिए. गांव भोजावास में रात को हुई एक शाही शादी के बाद विदाई भी काफी शाही अंदाज में देखने को मिली. इस शादी को लेकर गांव के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी चर्चा बनी हुई थी.

news 4 2

महेंद्रगढ़ में यह शाही विवाह बना लोगों के बीच चर्चा का विषय 

शादी के बाद दुल्हन को दूल्हा हेलीकॉप्टर से विदा करा कर अपने साथ ले गया. बता दें कि गांव भोजावास निवासी शेर सिंह पुत्र जयनारायण ने अपनी पुत्री सोनिया तंवर का विवाह राहुल सिंह शेखावत वासी लोहखाना जिला जयपुर राजस्थान से 6 February को किया. उसकी विदाई 7 February को सुबह दस बजकर हुई. दूल्हा, दुल्हन को लेने के लिए हेलीकॉप्टर लाया और दुल्हन हेलीकॉप्टर में अपने जीवन साथी के साथ साथ तेरे लेकर गांव से विदा हो गई.

गांव से उड़ान भरने से पहले हेलीकॉप्टर को देखने के लिए काफी भीड़ इकट्ठा हो गई. गांव में हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई थी. दुल्हन की विदाई के दौरान लोगों की भी काफी भीड़ इकट्ठा हो गई, सभी सेल्फी ले रहे थे.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे