स्पोर्ट्स

IPL-2023 के बीच बड़ी मुसीबत में फंसा ये धांसू ओपनर, मॉडल से छेड़छाड़ के आरोप में दर्ज हुआ केस

नई दिल्ली :- वर्तमान में IPL-2023 क्रिकेट का 16वा सीजन चल रहा है. बुधवार को पंजाब Kings और राजस्थान Royals द्वारा क्रिकेट खेला जाना था, परंतु मुकाबले से पहले ही Indian क्रिकेट खिलाड़ी से जुड़ी ऐसी खबर सामने आई कि सभी के होश उड़ गए. Team इंडिया के विस्फोटक ओपनर पृथ्वी शॉ आए दिन सुर्खियों में बने रहते है. अब भी  Match शुरू होने से पहले गलत वजहो के कारण चर्चा में बने हुए थे.

Prithvi Shaw News

सपना गिल और पृथ्वी शॉ के दोस्तों में हुई झड़प 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार February 2023 में सपना गिल और पृथ्वी शॉ के दोस्तों के बीच बवाल का मामला भी सामने आया था. वहीं एक बार फिर 23 वर्षीय ओपनर पृथ्वी शॉ पर Model सपना गिल ने छेड़छाड़ जैसा गंभीर आरोप लगाया है. जिसके चलते Model सपना गिल ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. मामले पर 17 April को कोर्ट में सुनवाई होगी. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

मामला इतना बढ़ गया कि Police तक जा पहुंचा 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों मुंबई में पृथ्वी शॉ व उसके दोस्त, मॉडल सपना गिल और उसके दोस्त  दोनों समूहों के बीच विवाद छिड़ गया था जिसके चलते दोनों पक्ष आपस में एक दूसरे से भिड़ गए थे. मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस तक पहुंच गया. सपना गिल ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उसके Friend’s ने मिलकर उसके साथ छेड़खानी की और उस पर हमला भी किया. सपना गिल ने पृथ्वी शॉ के साथ साथ उसके दोस्त आशीष और सुरेंद्र यादव के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया है.

विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज 

मॉडल द्वारा लगाए गए आरोपों के तहत पृथ्वी शॉ पर धारा 324, 354 और 509 के तहत शिकायत दर्ज करवाई है. फ़िलहाल पृथ्वी शॉ IPL मे दिल्ली कैपिटल टीम का हिस्सा है. अभी तक उन्होंने 2 मैचों में 19 रन बनाए हैं. पिछले 2 वर्षों से पृथ्वी शॉ भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रह थे. उन्होंने अपने कैरियर के दौरान 5 टेस्ट, 6 वनडे और एक टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला है. पृथ्वी शॉ वनडे में फ्लॉप साबित हुए और 31.5 से औसत से केवल 180 रन ही बना सके.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे