नई दिल्ली

Delhi News: दिल्ली की इस ‘शाही कचौड़ी’ ने हर किसी को बनाया दीवाना, लगातार 13 घंटो में नहीं खत्म होती ग्राहकों की लाइन

दिल्ली :- कुछ लोगों को खाने का बहुत शौक होता है, और इसी के चलते वह हर दिन किसी न किसी नई खाने की चीज खोजने निकलते हैं. ऐसे में अगर आप भी खाने के शौकीन है तो आज हम आपके लिए एक ऐसी चीज के बारे में जानकारी लाये हैं जिसे सुनकर आपके मुंह में पानी आ जाएगा और आप इसे खाए बिना नहीं रह पाएंगे.

delhi shop kachodi news

पश्चिम दिल्ली की शाही कचोरी दुकान है काफी प्रसिद्ध

ऐतिहासिक इमारतों और प्रसिद्ध स्थानों के लिए तो दिल्ली मशहूर है ही इसके अलावा दिल्ली का Kitchen भी काफी फेमस है. दिल्ली की दुकानें चाहे छोटी हो या बड़ी लेकिन वह ग्राहकों को अपनी ओर खींच ही लेती है. West दिल्ली में द्वारका मोड़ पर शाही कचौड़ी की दुकान की खुशबू भी कुछ ऐसी ही है कि आप खींचे हुए इसकी ओर चले आते हैं. इस दुकान की विशेषता यह है कि यह सिर्फ नाम से ही शाही है इसकी कीमत तो काफ़ी सामान्य है.

पिछले 15 सालों से चल रही है दुकान

इस दुकान पर लोग दिल्ली के कई दूरदराज इलाकों से भी कचोरी का स्वाद चखने आते हैं. दुकान के संचालक विजय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि यह दुकान पिछले 15 सालों से चल रही है. जो दुकान सबसे पहले की गई थी और जो सबसे पुरानी दुकान है वह आजाद Market में लगती है. जबकि दूसरी उत्तम नगर और तीसरी दुकान द्वारका मोड़ पर चलती है. यहाँ पर आपको शाही कचौड़ी, छोटी कचौड़ी, बड़ी कचौड़ी, ब्रेड पकोड़ा और समोसे का स्वाद चखने को मिलेगा.

कचोरी और समोसे में डाले जाने वाले मसाले खुद करते हैं तैयार 

पूरी दिल्ली में इस दुकान की यह चीजें काफी प्रसिद्ध है. दुकान संचालक ने बताया कि इन कचौड़ी और समोसे में डाले जाने वाले सभी मसालों को वे खुद से तैयार करते हैं. उन्होंने बताया कि उनकी स्वादिष्ट चीजों के पीछे का राज यही है. अगर आपको कीमत के बारे में बताएं तो छोटी कचौड़ी 25 रुपये में पांच पीस, बड़ी कचौड़ी 25 रुपये में दो पीस, समोसे 20 रुपये में दो पीस और ब्रेड पकौड़ा 20 रुपये का एक Piece खाने को मिलेगा. ऐसे में आपको भी यहां जाकर अवश्य इन्हें Try करना चाहिए. अगर दुकान की Timing की बात करें तो यह सुबह 8:00 बजे खुल जाती है और रात 9:00 बजे तक खुली रहती है. अगर इसकी Location के बारे में बताएं तो मेट्रो स्टेशन द्वारका मोड़ इसके नजदीक पड़ता है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे