Today Earthquake News: भूकंप के झटकों से हिली हरियाणा की धरती, 5.9 रही भूकंप की तीव्रता
चंडीगढ़ :- अभी-अभी पंजाब और हरियाणा से भूकंप (Haryana Earthquake) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. बता दे कि पंजाब और Haryana में आज भूकंप के झटके (Earthquake in Haryana) महसूस किए गए. भूकंप वैज्ञानिकों की तरफ से जानकारी देते हुए वक्त यह भूकंप करीब सुबह 11:23 मिनट पर आया. कुछ सेकंड तक भूकंप के हल्के झटके भी महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता काफी कम थी जिस वजह से कोई भी बड़ा नुकसान नहीं हुआ.

इन राज्यों में महसूस किए गए Earthquake के हल्के झटके
हरियाणा और पंजाब के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. बता दें कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से करीब 70 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में बताया जा रहा है. भूकंप की तीव्रता 5.9 के आसपास रही. महाराष्ट्र के पालघर जिले में भी कल भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे. इनकी तीव्रता ज्यादा नहीं थी जिस वजह से कोई भी बड़ा नुकसान नहीं हुआ. जिला आपदा प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया था कि 3.3 तीव्रता का पहला झटका शाम 5:15 मिनट पर, जबकि 3.5 तीव्रता का दूसरा झटका शाम 5:28 पर महसूस किया गया था.

