चंडीगढ़

Toll Tax: हरियाणावासियो को बड़ी राहत, घटी टोल टैक्स की दरें

चंडीगढ़ :- केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग परिवहन मंत्रालय की तरफ से समय- समय पर Toll दरो को बढ़ाया जा रहा था. जिसका सीधा असर वाहन चालको की जेब पर पड़ रहा था. इसी बीच नेशनल Highway अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की तरफ से हरियाणा के वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर आई है. NHAI के द्वारा पानीपत- रोहतक National हाईवे पर डाहर गांव में स्थित टोल प्लाजा की टोल दरो को कम किया गया है. टोल दरों के कम होने से वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी. NHAI द्वारा घटी हुई नई Toll दरें आज से लागू हो जाए.

TOLL TAX

नई Toll दरे आज से होंगी लागू 

NHAI की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार डाहर गांव से निकलने वाले टोल प्लाजा में बदली गई दरों के हिसाब से जीप, Car और Van जैसे वाहनों पर आज से एक तरफ के लिए 60 रुपये और दोनों तरफ के लिए 90 रुपये वसूले जाएंगे. जबकि वाहन चालकों को पहले एक तरफ के लिए 100 रुपये और दोनों तरफ के लिए 155 रुपये Toll देना पड़ता था. इसके अलावा यहां से गुजरने वाले व्यवसायिक वाहनों और मिनी वाहनों को घटी दरों के अनुसार  एक तरफ के लिए 160 रुपये की बजाय 100 रुपये और दोनों तरफ के लिए 235 रुपये की बजाए 150 रुपये Toll के रूप में देने होंगे.

हेलीमंडी- पाल्हावास रोड पर बना Toll होगा बंद  

इसके अलावा विधानसभा में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने हेलीमंडी- पाल्हावास Road पर गांव चौकी नंबर 1 पर बनाए गए Toll और कोसली- कनीना Road पर गांव गुज्जरवास के पास बनाए गए Toll के बारे में सवाल उठाए, तो इन सवालों का जवाब देते हुए Deputy CM दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हेलीमंडी- पाल्हावास Road पर चौकी गांव में बनाए गए Toll को 1 March से बंद किया जाएगा और गांव ग़ुज्जरवास के निकट बनाए गए Toll की समीक्षा की जाएगी.

प्रदेश में कुल 12 टोल स्थित 

इसके अलावा लक्ष्मण सिंह ने विधानसभा बैठक के दौरान Deputy CM को बताया था कि उनके क्षेत्र में 2 टोल Plaza बनाए गए हैं, जबकि तीसरा NH-352 कोसली विधानसभा की सीमा पर स्थित है. उन्होंने बताया कि इस NH-352 की वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. इस पर Deputy CM ने कहा कि प्रदेश में 3 जिला राजमार्ग, 7 राज्य राजमार्ग और 2 अन्य जिला राजमार्ग सहित कुल 12 Toll है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि आज से Toll की घटी हुई दरे भी लागू हो जाएगी.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे