चंडीगढ़

Haryana News Today: हरियाणा को 2 ओर नई सड़कों की मिली मंजूरी, इन 5 जिलों की हुई बल्ले- बल्ले

चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार राज्य को विकसित और प्रगतिशील बनाने के लिए दिन- प्रतिदिन प्रयास कर रही है. राज्य सरकार का मानना है कि राज्य प्रगतिपथ पर तभी आगे बढ़ेगा जब राज्य के सड़कमार्ग सुदृढ़ और विकसित होंगे. यदि सड़के पक्की और विकसित होगी तो प्रदेश का अन्य राज्यों के साथ लेन- देन बढ़ेगा, और राज्य तेजी से प्रगति करेगा. हरियाणा के Deputy CM दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में 2 ओर नई सड़कों को मंजूरी दे दी है. इन सड़कों के निर्माण से 5 जिलों को फायदा होगा, साथ ही वाहन चालकों को Traffic जाम से निजात मिलेगी.

road

हरियाणा में जल्द बनाए जाएंगे दो नए सड़क मार्ग 

Deputy CM दुष्यंत चौटाला ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द प्रदेश में 2 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिस पर लगभग 53 करोड रुपये तक का खर्च आएगा. झज्जर से बादली तक 18 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण में लगभग 19 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे. जबकि रेवाड़ी- सोहना- Palwal तक 23 किलोमीटर लंबी सड़क को तैयार करने में करीब 34 करोड़ रुपए तक खर्च किए जाएंगे. राज्य सरकार जल्द से जल्द इन सड़कों के निर्माण कार्य को पूरा करवाने का प्रयास कर रही है.

चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा कार्य  

डिप्टी CM ने जानकारी देते हुए बताया कि हिसार एक ऐसा जिला है जहां पर बड़े- बड़े Hospital और फैक्ट्रियां स्थापित की गई है. Hisar से कई जिलों के लिए मार्ग जाता है जिस वजह से यहां पर Traffic जाम की समस्या बनी रहती है. लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिल सके, इसलिए Deputy CM ने अधिकारियों को पहले चरण में हिसार एलिवेटिड रोड के निर्माण कार्य को पूरा करने के आदेश दिए है. हिसार एलिवेटिड Road का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दूसरा प्रोजेक्ट यानी रेवाड़ी- सोहना- पलवल NH-919 सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा.

सड़क निर्माण से जाम से मिलेगी मुक्ति 

दुष्यंत चौटाला ने हिसार में लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की जिसमें उन्होंने बताया कि हिसार में PWD विभाग के द्वारा पुराने दिल्ली- हिसार- सिरसा रोड पर 8.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटिड Road बनाया जाएगा जोकि सिरसा चुंगी से लेकर जिंदल फैक्ट्री के पास फ्लाईओवर तक बनेगा. इसमें 7 Entry प्वाइंट और 7 Exit प्वाइंट बनाए जाएंगे. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस एलिवेटिड रोड के निर्माण कार्य पर 723 करोड़ रुपए तक का खर्च आएगा. इसके निर्माण से अर्बन स्टेट, डाबड़ा चौक, नागौरी Gate, पुलिस लाइन, बस स्टैंड पर Traffic जाम से मुक्ति मिलेगी.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे