फाइनेंस

UPI Payment Charge: UPI से पेमेंट करने वालों को झटका, अब भुगतान पर देना होगा 1.1% चार्ज

नई दिल्ली :- आज का दौर Digitalisation का दौर है. सब कुछ ऑनलाइन ही हो जाता है. छोटी सी रेहड़ी से लेकर बड़े बड़े मॉल में आप Online Payment कर सकते है. अब आप घर बैठे अपना घर का बिजली का बिल, पानी का बिल या अन्य कोई Transaction बेहद आसानी से कर सकते है. अगर आप बाजार भी कुछ सामान लेने जाते है तो आपको Cash रखने की कोई जरूरत नहीं है.

upi

 एक अप्रैल से जेब होगी ढीली 

आप अपने मोबाइल से ही तुरंत पैसे का भुगतान कर सकते है. मोबाइल क्रांति के इस दौर में अधिकतर लोग छोटी- बड़ी चीजों की खरीदारी के लिए ऑनलाइन पेमेंट मोड (Online Payment Mode) का ही प्रयोग करते हैं. हालांकि UPI पेमेंट यानी गूगल पे (Google Pay), फोन पे (Phone Pay) और पेटीएम (Paytm) जैसे डिजिटल मोड (Digital Mode) से आसानी से अपनी Payment कर सकते हैं. लेकिन आपको बता दें कि अब 2,000 रुपये से अधिक की Payment पर आपको 1 अप्रैल से अपनी जेब ढीली करनी होगी. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

NPCI ने जारी किया है सर्कुलर 

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने हाल ही में एक सर्कुलर जारी किया है जिसके अनुसार यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI से मर्चेंट ट्रांजैक्शंस पर प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (PPI) फीस लागू करने को कहा गया है. सर्कुलर के अनुसार 2,000 रुपये से ज्यादा की राशि के UPI ट्रांजेक्शन पर 1.1 फीसदी Charge का भुगतान करना होगा. यह चार्ज मर्चेंट ट्रांजैक्शंस यानी व्यापारियों को पेमेंट करने वाले Users को देना होगा.

 30 सितंबर 2023 से पहले की जाएगी समीक्षा

‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (PPI) के UPI पेमेंट पर 1.1% की इंटरचेंज फीस ली जाएगी . आपको पता हो कि PPI में वॉलेट या कार्ड के माध्यम से ट्रांजैक्शन आता है. आम तौर पर इंटरचेंज फीस Card भुगतान से संबंधित होता है और इसे लेनदेन को स्वीकार करने और लागत को कवर करने के लिए लगाया जाता है. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन (NPCI) ने अपने सर्कुलर में कहा है कि 30 सितंबर 2023 या उससे पहले इसकी समीक्षा भी की जाएगी.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे