मनोरंजन

Viral Video: सोशल मीडिया पर हरियाणवी ताई का वीडियो वायरल, घास की बोरिया लेकर बाइक पर खड़ी आई नजर

भिवानी, Viral Video :– आए दिन सोशल मीडिया पर कोई ना कोई वीडियो वायरल होती रहती है. जरूरी नहीं है कि सभी वीडियो को आप फनी वे में ही देखें कुछ वीडियो में आपको देखने को मिलता है की मजबूरी इंसान से क्या नहीं करा देती है . हाल ही में वायरल हुई इस वीडियो में एक औरत बाइक पर घास की बोरियां रखकर खड़ी नजर आ रही है.

viral video

महिला ने बाइक पर दिखाया स्टंट

वायरल वीडियो में जो दृश्य कैद है उसे करने का सोचकर भी आप डर जाएंगे. हालांकि यह महिला भी इस काम को शौक से नहीं कर रही. यह वीडियो महिला की मजबूरी को दिखा रहा है. वीडियो में दिखाया गया है कि एक महिला बाइक पर घास की बोरियां रखी हुई है तथा खुद को भी बैलेंस किया है. महिला बोरियो को संभालते हुए थोड़ा सा सहारा लेकर बाइक पर ख़डी है.

ठोकर पर भी बनाए रखा बैलेंस

महिला ने एक घास की बोरी को अपने और बाइक चालक के बीच दबाया था तथा दूसरी बोरी को अपने हाथ से पकड़ रखा था. स्पीड ब्रेकर आने पर भी महिला ने अपना बैलेंस नहीं बिगड़ने दिया. महिला ने अपना पूरा भार एक तरफ किया हुआ था. यह दृश्य देखकर सभी को बहुत हैरानी हो रही थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anju (@dhruv_dhruhi8818)

वीडियो पर लोगों के रिएक्शन 

जब महिला बाइक पर घास की बोरियां लेकर जा रही थी तो रास्ते में किसी अन्य शख्स ने यह वीडियो बनाया. बाद में इस वीडियो बनाने वाले शख्स ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया, जहां यह वायरल हो गया. इस वीडियो पर लोग तरह – तरह के कमेंट कर रखे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा- फेविकोल का जोड़. वहीं दूसरे यूज़र ने कहा की मजबूरी इंसान से क्या नहीं करवा देता है .

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे