मनोरंजन

Viral Video: दूल्हे ने फेरों से लेकर सुहागरात तक की बनाई रील, लोग बोले- क्या पागलपंती है भाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, Viral Video :- आजकल सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कोई ना कोई रील वायरल (Reel Viral) होती रहती है. आज के समय में हर किसी के पास कैमरा है तो वह कुछ भी वीडियो बनाने लग जाते हैं. कुछ लोग अपने खाली टाइम में शौक के लिए रील (Reel) बनाते हैं तो वहीं कुछ लोग काम करते वक्त भी रील बनाने लगते हैं. आजकल शादियों में भी वीडियो बनाने का बहुत चलन है. आज हम आपको जिस वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं उसे वीडियो में दूल्हे ने खुद अपनी पूरी शादी में वीडियो (Video) बनाई है.

news 2

अपनी शादी में दूल्हे ने बनाई रील

जिस वायरल वीडियो की बात हम कर रहे हैं उसमें दूल्हे ने अपनी शादी की प्रत्येक रस्म की रील बनाई है. इस दूल्हे ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरते वक्त से लेकर सुहागरात तक की वीडियो (Video) बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है है. इसके लिए कुछ यूजर्स दूल्हे को सपोर्ट (Support) कर रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स (Users) इसकी आलोचना भी करते दिखाई दे रहे हैं.

यूजर्स के रिएक्शन

दूल्हे की इस हरकत पर सोशल मीडिया यूजर्स उसे फिल्मी दुनिया से बाहर निकालने की सलाह दे रहे हैं. वीडियो को जिस शख्स ने शेयर किया है, उसके इंस्टाग्राम (Instagram) पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स (Followers) है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर memecentral.teb नाम के पेज पर शेयर किया गया है तथा उसके कैप्शन में लिखा है रील या रियल शादी? इस रेल पर सभी लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोगों ने दूल्हे की आलोचना करते हुए कहा कि रीति – रिवाज का मजाक बनाना ठीक नहीं है.

दूल्हे को चढ़ा रील का बुखार

आजकल हमारे समाज में सभी को रील्स (Reels) का बुखार चढ़ गया है. भारतीय शादी समारोह पर भी रील हावी होती दिखाई दे रही है. वायरल वीडियो में दुल्हन ने  दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने से लेकर सुहागरात तक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है. कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को देखकर दुल्हन के सिंदूर पर भी कमेंट किया है. लोगों का कहना है की दुल्हन की मांग में गुलाबी रंग का सिंदूर भरा है, जो कि बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा सिंदूर तो लाल ही अच्छा लगता है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे