Weather Alert: अब तूफान और बारिश का मिलेगा अलर्ट, फोन पर SMS भेजेगा मौसम विभाग
नई दिल्ली, Weather Alert :- समय के साथ साथ मौसम में बदलाव देखने को मिलते रहते हैं. मौसम में निरंतर हो रहे बदलावों के कारण लोगों को कई बार काफी परेशानी झेलनी पड़ती है, परंतु अब आगे से ऐसा नहीं होगा. मौसम विभाग की तरफ से नागरिकों के मोबाइल फोन पर SMS मिलने शुरू हो गए है. अब भविष्य में होने वाले खराब मौसम का Alert सीधे आपके फोन पर मिल जाएगा. नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने यह सुविधा लागू की है कि मोबाइल फोन के अलावा TV और Radio पर भी खराब मौसम का अलर्ट जारी किया जाएगा.

सीधे फोन पर किया जाएगा वेदर अलर्ट मैसेज जारी
सूत्रों की माने तो जल्द ही NDMA इस योजना को लागू करने वाला है. इस योजना के लागू होने के बाद आपको खराब मौसम के पूर्वानुमान के बारे में जानकारी मिल जाएगी. जब आप Radio या TV पर कोई प्रोग्राम देख रहे हो और अचानक आपका टीवी बंद हो जाए तो टीवी उस समय स्क्रीन पर खराब मौसम का Alert दिखाया जाएगा. NDMA ने जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल फोन पर तूफान, लू, बारिश आदि का मैसेज भेजना शुरू कर दिया गया है, वर्ष के अंत तक यह योजना पूरी तरह से लागू की जा सकता है.
अभी नहीं होगी ऑनलाइन Application की जरूरत
इससे पहले NDMA नागरिकों तक मौसम की जानकारी मोबाइल एप्लीकेशन डिज़ास्टर Alert पोर्टल और Sachet के द्वारा पहुंचाई जाती थी. परंतु अब विभाग ने सभी नागरिकों तक मौसम जानकारी पहुंचाने के लिए Text मैसेज भेजने का तरीका अपनाया है. Text मैसेज पढ़ने के लिए किसी Online एप्लीकेशन की जरूरत नहीं है, बिना एप्लीकेशन के पास मौसम चेतावनी संबंधी जानकारी पहुंच जाएगी. यदि आप रेडियो पर गाना सुन रहे है आप का गाना बीच में ही रुक जाएगा और आपको Warning के तौर पर Alert भेज दिया जाएगा.
आंधी तूफान से पहले भेज दिया जाएगा Alert मैसेज
यदि लोगों को तूफान, आंधी और बारिश से पहले Alert भेज दिया जाएगा तो लोग पहले ही इनसे सचेत हो जाएंगे और अपने बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे. Text मैसेज को स्थानीय भाषा सहित दो भाषाओं में भेजा जाएगा. NDMA द्वारा जारी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आने वाले समय में इस तरह के Alert टेक्स्ट मिलने पर मोबाइल फोन वाइब्रेट करेंगे. ताकि जब भी सामने वाले के पास मैसेज जाए तो Phone वाइब्रेट होने पर सीधा ध्यान मैसेज पर जाए.

