मौसम

हरियाणा में मौसम का मिज़ाज बदला, आज इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

हिसार :- हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार शाम से शुरू हुआ बदलाव शनिवार को भी जारी रहा और मौसम विभाग ने 19 अप्रैल के लिए भी प्रदेश भर में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। शुक्रवार को राज्य के 11 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई।

Gehu mandi anaj

तेज हवाओं से मची अफरा-तफरी, खेत में लगी आग ने पकड़ी रफ्तार

शुक्रवार शाम को हिसार, सिरसा, जींद, झज्जर, भिवानी, रोहतक, पानीपत, फतेहाबाद, सोनीपत, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई। हिसार के बरवाला में ओलावृष्टि भी हुई। वहीं, कुरुक्षेत्र के पिहोवा में खेत में लगी आग आंधी की वजह से विकराल हो गई और तेज हवाओं से लपटें रिहायशी इलाकों तक पहुंच गईं, जिससे लोग घर छोड़कर बाहर निकल आए।

हरियाणा में गर्मी का भी प्रकोप: बालसमंद सबसे गर्म

बारिश के बावजूद हरियाणा में गर्मी की तीव्रता भी बनी हुई है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में औसतन 0.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, और तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा रहा। सबसे गर्म क्षेत्र हिसार का बालसमंद रहा, जहां पारा 43.7°C तक पहुंच गया।


18 अप्रैल को जिलावार तापमान

जिला अधिकतम तापमान (°C)
बालसमंद (हिसार) 43.7
हिसार 43.5
नारनौल 42.8
महेंद्रगढ़ 42.5
रोहतक 42
चरखी दादरी 41.4
रेवाड़ी 41.4
फरीदाबाद 40.9
जींद 40.1
मेवात 40.1
गुरुग्राम 39.1
अंबाला 38
सोनीपत 38
करनाल 37
चंडीगढ़ 37.7

24 घंटे में तापमान का उतार-चढ़ाव

  • हिसार (बालसमंद) में सबसे अधिक तापमान वृद्धि दर्ज की गई — 43.7°C

  • वहीं, फरीदाबाद में सबसे अधिक गिरावट देखी गई — 1.1°C की कमी के बाद तापमान 39°C रहा।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे