चंडीगढ़ :- महाशिवरात्रि के मौके पर हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ताजा जानकारी के अनुसार, हरियाणा के पांच जिलों में इस वक्त बारिश हो रही है। पानीपत और चरखी दादरी में हल्की बूंदाबांदी हो रही है, जबकि जींद और पलवल में तेज बारिश दर्ज की गई है। वहीं, महेंद्रगढ़ में सूरज की हल्की धूप के बीच रुक-रुक कर फुहारें पड़ रही हैं।
इन जिलों में हो सकती है तेज बारिश और चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, रोहतक, जींद और कैथल में आज हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि 25 जुलाई तक राज्य में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। कुछ इलाकों में मध्यम बारिश और कहीं तेज बरसात के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
कल इन 16 जिलों में हो सकती है हल्की बारिश
24 जुलाई को हरियाणा के 16 जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इन जिलों में सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, मेवात और फरीदाबाद शामिल हैं।
कहां-कहां कितनी बारिश की संभावना
-
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल: 25% से 50% बारिश की संभावना
-
जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, मेवात और पलवल: 50% से 75% तक बारिश का अनुमान
25 जुलाई को भी हरियाणा के अधिकांश जिलों में मौसम बिगड़ा रह सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि मौसम के बदलाव को देखते हुए सतर्क रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें।