मौसम

Weather Forecast : दिल्ली समेत हरियाणा में फिर होगी सर्दियों की वापसी, दो पश्चिमी विक्षोभ लौटने से बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली :- दिल्ली-एनसीआर में सर्दी के मौसम में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। दिन में धूप निकलने, साफ आसमान के चलते तापमान में इजाफा हो रहा है। मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली संस्था स्काईमेट ने सोमवार को कहा कि मौजूदा मौसमी परिस्थितियों की वजह से इस हफ्ते दिल्ली में दिन गर्म रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में साफ आसमान, शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं, कम आर्द्रता और कोहरे की गैर मौजूदगी के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।

weather 2

वीकेंड पर बारिश

स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि प्रदूषण में कमी के कारण भी तापमान में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि वीकेंड में बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, जनवरी के अंत में एक के बाद एक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है। जिसका दिल्ली और आसपास के इलाकों पर असर दिखेगा। इसके चलते वीकेंड और फरवरी की शुरुआत में बारिश होने के आसार हैं।

29 जनवरी को पहला पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 जनवरी को हिमालय के ऊपरी हिस्से में पहला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके तुरंत बाद एक फरवरी को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ भी अपना असर दिखाएगा। इन दो पश्चिमी विक्षोभों के चलते पहाड़ियों पर बर्फबारी होने की सबसे ज्यादा संभावना है और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया है कि जनवरी के आखिरी दिनों में दिल्ली में बारिश होने के आसार हैं।

आज बादल छाने का अनुमान

आईएमडी ने बताया कि सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि आर्द्रता का स्तर 66 से 87 प्रतिशत के बीच रहा। आईएमडी ने मंगलवार को आसमान साफ ​​रहने और शाम तक आंशिक रूप से बादल छाने का अनुमान जताया है। सुबह के समय उत्तर-पश्चिम से हवा चलने की संभावना है, साथ ही धुंध छाने की भी संभावना है।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे