Haryana News

हरियाणा में फिर मौसम ने फिर ली करवट, इस दिन से शुरू होगा गर्मी का कहर

चंडीगढ़ :- हरियाणा समेत देशभर में मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 4 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना है और उत्तरपश्चिमी और पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

garmi 4

एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव

हरियाणा में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 और 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने व बीच-बीच में आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की भी संभावना है। एक ट्रफ ओडिशा के आंतरिक हिस्सों से लेकर कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है, जो मध्य छत्तीसगढ़, आंतरिक महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु से होकर गुजर रही है। मध्य छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) सक्रिय है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी दर्ज की गई। पूर्वी असम और उत्तर कर्नाटक में हल्की वर्षा हुई।

तापमान में हुआ इजाफा

हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु में दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट देखी गई है।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे