मौसम

Haryana Punjab Weather Today: हरियाणा- पंजाब में बढ़ने लगा तापमान, इस दिन से फिर शुरू होगी बारिश

चंडीगढ़, Weather Update :- पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. कभी बारिश तो कभी गर्मी देखने को मिल रही है. कभी Temperature में वृद्धि होने लगती है तो कभी Temperature कम होने लगता है. फिलहाल पिछले 2 दिनों से हरियाणा और पंजाब में बारिश के बाद एक बार फिर तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. कई क्षेत्रों में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की गई. 2 June तक मौसम सुहावना बना हुआ था वही एक बार फिर मौसम में गर्माहट देखने को मिल रही है.

garmi

2 जून को नौतपा समाप्त 

25 May से नौतपा शुरू होकर 2 June को समाप्त हो चुका है. नौतपा के दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था. जबकि पिछले 2 दिनों में तापमान 25 डिग्री से बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया. वही अगर पंजाब की बात करे तो फिलहाल पंजाब में मौसम शुष्क बना हुआ है. पंजाब में फिलहाल 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. Saturday को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था. वहीं कुछ क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से बढ़कर 22 डिग्री तक जा पहुंचा.

एक बार फिर देगा पश्चिमी विक्षोभ दस्तक 

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में 6 June से मौसम साफ रहने की संभावना है. आगामी 2 दिनों तक पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम रहने वाला है, जिस वजह से 6 June तक मौसम साफ रहेगा जबकि 7 June से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा, जिस वजह से बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, परंतु आगामी 3 दिनों तक मौसम साफ रहेगा. 7 June से पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब में बारिश होने की संभावना है.

विभिन्न जगहों का वर्तमान तापमान

स्थान           वर्तमान तापमान

  • हिसार      25 डिग्री सेल्सियस
  • करनाल    27.6 डिग्री सेल्सियस
  • अंबाला    25.2 डिग्री सेल्सियस
  • अमृतसर  24.2 डिग्री सेल्सियस
  • चंडीगढ़    23.6 डिग्री सेल्सियस
  • पटियाला  24.4 डिग्री सेल्सियस
  • लुधियाना 32.2 डिग्री सेल्सियस

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे