मौसम

Weather News: जून और जुलाई के महीने में खूब तपेगा हरियाणा, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

कैथल, Weather News :- मई महीने में गर्मी ने ज्यादा परेशान नहीं किया. मई महीने में केवल 1 हफ्ते ही गर्मी का एहसास हुआ, बाकी दिनों मौसम सुहावना बना रहा. बीते वर्षो के मुकाबले कभी भी मई महीने में तापमान इतना कम नहीं रहा. बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली. अब मौसम विभाग की तरफ से जून और जुलाई महीने के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है. ऐसे में यह देखना होगा कि जून और जुलाई में भी ऐसा ही मौसम रहेगा या फिर मौसम में कुछ बदलाव आएगा.

garmi

जून महीने में कम बारिश होने के आसार

जून के पहले दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा. मई महीने में मौसम ने लोगों को ख़ुश कर दिया. जिले में लगभग 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से अधिक रही. आमतौर पर मई में 10 से 15 प्रतिशत सामान्य वर्षा होती है. लेकिन अब मौसम विभाग की तरफ से अनुमान जताया जा रहा है कि जून के महीने में Temperature बढ़ेगा. जून में वर्षा कम होने के आसार बन रहे है. मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के मुताबिक इस बार जून महीने में सामान्य से 80 फीसदी बारिश कम होगी. MD की तरफ से जारी Alert में कहा गया है कि जो जून व जुलाई में हरियाणा में खूब गर्मी होगी.

धान रोपाई का सीजन, इसलिए बारिश की जरूरत

कृषि विज्ञान केंद्र के Head डा. रमेश वर्मा ने बताया है कि इस बार मई महीने में काफी अच्छी बारिश हुई है. मई महीने में मौसम सुहावना रहा लेकिन जून महीने में भीषण गर्मी के आसार बन रहे है. यह धान रोपाई का भी Season है. इस बार कहा जा रहा है कि सामान्य से 80% बारिश कब होगी. इसका सीधा प्रभाव धान उत्पादन करने वाले किसानों पर होगा. जैसा कि आपको पता है धान की रोपाई करने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत होती है, ऐसे में बारिश का कम होना किसानों को चिंता में डाल सकता है.

तापमान बढ़ने से बढ़ेगी गर्मी 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जून की शुरुआत होते ही नौतपा में Maximum Temperature में वृद्धि होना शुरू हो जाएगी. मौसम विभाग द्वारा जताई गई संभावना के अनुसार जून में दिन और रात के तापमान में सामान्य से एक और दो डिग्री की बढ़ोत्तरी Record की जाएगी. कम वर्षा होने के कारण तापमान बढ़ेगा जिससे गर्मी भी बढ़ेगी.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे