Weather News: हरियाणा में बारिश का दौर हुआ खत्म, आने वाले दिनों में 40 डिग्री के पार जाएगा तापमान
फतेहाबाद :- पिछले काफी समय से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है, कभी बारिश तो कभी धूप देखने को मिल रही थी. अबकी बार April महीने में कई बार बारिश देखने को मिली तो वही May महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम में एक बार फिर रुख बदला है. पिछले 2 दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जबकि Tuesday को तेज हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई. दिन का अधिकतम Temperature जहाँ 1 डिग्री गिरा वही रात के Temperature में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई.

आने वाले दिनों में तापमान में होगी तेजी से वृद्धि
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है, पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है. मई महीने की शुरुआत से ही Temperature में निरंतर वृद्धि दर्जी की जा रही है. पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष टेंपरेचर 5 डिग्री सेल्सियस कम है. जैसे जैसे तापमान में वृद्धि होगी वैसे- वैसे इसका प्रभाव व्यक्तियों पर भी देखने को मिलेगा, इसलिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार घर से निकलने से पहले अपने सिर पर कपड़ा अवश्य रखें, समय- समय पर पानी का सेवन करते रहे. इस तरह आप गर्मी के प्रभाव से बचे रह सकते हैं.
9 May 2020 में दर्ज किया गया था सर्वाधिक तापमान
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 9 May 2020 को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस जबकि वर्ष 9 May 2023 को टेंपरेचर 37 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हुई है. इसके अलावा किसानों ने कपास और नरमा की बिजाई शुरू कर दी है, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नरमा बिजाई करने का सही समय 15 May तक रहने वाला है. इसके बाद बोई जाने वाली कपास पछेती फसल कहलाएगी. इसके अलावा डॉक्टरों का कहना है कि यदि इस समय बच्चों को दस्त, उल्टी की शिकायत होती है तो उसे तुरंत चिकित्सक के पास लेकर जाए, और जरा सी भी लापरवाही ना बरतें.
इस समय से पहले कर ले नरमा की बिजाई
फतेहाबाद कृषि विभाग के SDO डॉ भीम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा अबकी बार तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. Temperature कम होने के कारण नरमा की फसलों पर इसका कम प्रभाव देखने को मिलेगा. इसके अलावा जिन किसानों ने नरमा की बिजाई नहीं की है वो 15 May तक बिजाई कर ले. इसके अलावा उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से वृद्धि देखने को मिलेगी. मौसम विशेषज्ञों की माने तो गर्मी के साथ साथ लू चलने की भी संभावना जताई जा रही है.

