मौसम

Weather News: हरियाणा में मौसम परिवर्तन से वैज्ञानिक भी हैरान, पहली बार मार्च से मई तक आए 19 पश्चिमी विक्षोभ

हिसार, Weather News :- आमतौर पर मई महीने में गर्मी का प्रचण्ड रूप दिखता है. मगर इस बार मई में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पूरे हरियाणा में दिखा जिसकी वजह से बारिश और ओले आए. मई के 31 दिनों में मात्र 10 दिन ऐसे थे जिनमें Temperature 40 डिग्री से ऊपर गया. मई के महीने में 2 दिन ऐसे भी थे जब तापमान 45 डिग्री के करीब चला गया था. कल भी सुबह-सुबह हरियाणा में तूफान देखने को मिला जिसने हरियाणा के कई जिलों को प्रभावित किया.

barish

जून के महीने में भी आ सकते है पश्चिमी विक्षोभ

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो जून के महीने में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) आ सकते हैं लेकिन वह हरियाणा को ज्यादा प्रभावित नहीं करेंगे. शनिवार सुबह आए तूफान ने सबसे ज्यादा हरियाणा के मध्य भाग पर अपना Effect डाला जिनमें कैथल, रोहतक, चरखी दादरी, रेवाड़ी, नारनौल, सोनीपत, गुरुग्राम और जींद के कुछ भाग शामिल है. यहाँ पर 70 से 80 किमी प्रति घंटे की Speed से हवाएं चली.

बारिश से तापमान हुआ कम 

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ से 23 मई रात से लगातार Weather बदलता रहा. इस दौरान लगातार दो पश्चिमी- विक्षोभ के Effect से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा देखी गई और कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हुई. इस बारिश की वजह से दिन का तापमान सामान्य से  लगभग 12 से 14 Degree सेल्सियस तक नीचे गया और रात के तापमान में भी थोड़ी कमी देखी गई.

फ़सल के लिए अच्छी रहेंगी बारिश 

संभावना है कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 1 जून तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. इस दौरान 28 व 29 मई को भी बीच-बीच में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई और गरजचमक व हवाएं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. लेकिन 29 मई रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आने से 30 मई से 1 जून के दौरान भी राज्य के उत्तर पश्चिमी व दक्षिण क्षेत्रों में हवाओ व गरज चमक के साथ छोटी मोटी बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है. पिछले तीन महीने में 19 बार पश्चिमी विक्षोभ आए जैसे March महीने में 1, 4, 12, 17, 20, 24 और 30 मार्च कों अप्रैल में 3, 11, 18, 23, 27, 29 और मई में 4, 13, 17, 23, 26 और 29 मई शामिल है. यह बारिश नरमा की अगेती और पछेती दोनों प्रकार की फसलों के लिए अच्छी रहने वाली है. धान की खेती के लिए Nursery तैयार करने में भी यह वर्षा सहायता करेगी.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे