मौसम

Weather News Today: दिल्ली NCR में अगले 7 दिन बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

नई दिल्ली, Weather News Today :- इन दिनों देश में बिपारजाॅय तूफान आया हुआ है. पिछले कुछ दिनों से देश के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर चल रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों के दौरान हुई बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है. बारिश की वजह से Delhi और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ा आराम मिला है. फिलहाल कुछ दिनों तक इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा.

barish 2

27 जून तक हो सकती है हल्की और भारी बारिश 

मौसम के बारे में भारतीय मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है जिसके अनुसार 27 जून तक दिल्ली एनसीआर में हल्की और भारी बारिश संभावित हो सकती है. IMD के अनुसार तापमान में भी कमी आएगी. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के मौसम में यह बदलाव चक्रवात बिपारजाॅय और पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ से ही दिल्ली एनसीआर में प्री मानसून (Pre Monsoon) बारिश हो रही है. आगामी कुछ दिनों तक देश की राजधानी दिल्ली में इसी प्रकार का मौसम रहेगा.

अगले कुछ दिनों तक मिलेगी गर्मी से राहत

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार प्रदूषण का Level 125 से 150 के बीच बना रह सकता है, जों काफ़ी हद तक संतोष प्रदान करेगा. कल भी आसमान में बादल छाए रहे. दिल्ली में बारिश भी दर्ज की गई. IMD के पूर्वानुमानों के मुताबिक 27 जून तक मौसम अनुकूल रहने और बारिश की आशंका बन रही है. यानी दिल्ली वालों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी. दिल्ली में 22 से 24 जून को बादल छाए रहेंगे. 25 से 27 जून के दौरान गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है.

4-5 Degree तक कम बना रहेगा तापमान 

बुधवार की सुबह दिल्ली कैंट, धौला कुआं और सफदरजंग इलाके में बूंदाबांदी दर्ज की गई है. जहां तक Temperature की बात है कि इस दौरान दिल्ली एनसीआर का तापमान भी Average से नीचे रहेगा. दिल्ली की मानक वेधशाला के अनुसार दिल्ली का तापमान आगामी कुछ दिनों तक सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहने का अनुमान है.  मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा. 27 जून तक दिल्ली का अधिकतम तापमान गिरकर 35 से 36 डिग्री तक जा सकता है. यानी June महीने के अनुसार तापमान चार से पांच डिग्री कम बना रहेगा.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे