मौसम

Weather Tomorrow: कल हरियाणा के इन 8 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किये जिलों के नाम

चंडीगढ़, Weather Tomorrow :- आज से हरियाणा के मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हरियाणा राज्य के सभी जिलों में आज हल्की बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान (Haryana Today Weather Update) जारी किया गया है. आज हरियाणा के सभी जिलों में तेज आंधी की सम्भावना भी बताई गई है. इस पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा में आज से लेकर 27 मई तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है.

barish

मौसम में देखने को मिलेगा बदलाव

साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है. तेज गरज व चमक के साथ बरसात की वजह से हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम में बदलाव की वजह से लोगों को कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलती हुई नजर आ सकती है. इस वजह से Temperature में भी थोड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी. पिछले कुछ दिनों से तेजी से तापमान में वृद्धि हो रही थी, इस वजह से लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया था.

इन जिलों में हो सकती है ओला वृष्टि

महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद में ओला वृष्टि की संभावना बताई गई है. वहीँ पंचकूला और यमुनानगर में भी तेज बारिश के साथ ओला वृष्टि हो सकती है.

कल हरियाणा के इन जिलों में होगी मूसलाधार बरसात 

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार कल यानि 24 May को हरियाणा के कुछ जिलों में भारी बारिश की (Haryana Rain Update) संभावना बताई गई है. इन जिलों में पंचकूला, यमुनानगर, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी आदि शामिल है. कल इन जिलों में भयंकर मूसलाधार बरसात देखने को मिल सकती है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे